Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026 1 minute read
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters

कुमार अमित बोले-आंशिक मेंटेनेंस के लिए दी जा रही 5,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर पूर्ण मेंटेनेंस लायक एकमुश्त राशि कर्मियों के खाते में दी जाए।

  • केवल छुट्टी पर्याप्त नहीं, अविलंब D-टाइप आवास आवंटित करे प्रबंधन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारतीय उद्योग मजदूर संघ (BUMS) की बैठक शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में BSL प्रबंधन द्वारा सेक्टर-12 के क्षतिग्रस्त (पूर्णतया क्षतिग्रस्त घोषित) आवासों में रह रहे कर्मियों को क्वार्टर शिफ्टिंग के लिए दो दिन का विशेष अवकाश और आंशिक मेंटेनेंस हेतु 5,000 रुपये देने के आदेश पर चर्चा हुई।

इस पर BUMS महामंत्री कुमार अमित ने आंशिक संतोष व्यक्त करते हुए इसे अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को BUMS के साथ हुई वार्ता के अनुरूप इन कर्मियों को अविलंब पूर्ण मेंटेनेंस युक्त, उनकी पसंद के D-टाइप आवास आवंटित करने चाहिए।

कुमार अमित ने मांग की कि यदि प्रबंधन तत्काल पूर्ण मेंटेनेंस कराने में असमर्थ है, तो आंशिक मेंटेनेंस के लिए दी जा रही 5,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर पूर्ण मेंटेनेंस लायक एकमुश्त राशि कर्मियों के खाते में दी जाए। इसके लिए प्रबंधन खाली पड़े D-टाइप आवासों की सूची सार्वजनिक कर कर्मियों को आवास चुनने का अवसर दे, ताकि शीघ्र आवंटन हो सके।

बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रामावतार ने की, जबकि संचालन संयुक्त महामंत्री अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धनंजय चौबे, मंत्री योगेन्द्र कुमार, संयुक्त महामंत्री जन्मजय गोस्वामी, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, मीडिया प्रभारी लालबाबू, संतोष पंडित, शंकर विश्वकर्मा, राजीव कुमार, संजय कुमार, गोविन्द रविदास, जगन्नाथ, बलराम आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार
Next: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Related Stories

Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.