Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election Bhilai Nagar Live: सेक्टर 4 में विधायक देवेंद्र यादव और पांडेयजी टकरा गए, आगे ये हुआ
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election Bhilai Nagar Live: सेक्टर 4 में विधायक देवेंद्र यादव और पांडेयजी टकरा गए, आगे ये हुआ

07/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-Bhilai-Nagar-Live-MLA-Devendra-Yadav-and-Pandeyji-collided-in-Sector-4-read-this-what-happened

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव रोमांचक मोड़ ले रहा है। चुनावी त्योहार का लुत्फ हर कोई उठा रहा। प्रत्याशी और समर्थकों में जहां ठनी हुई है, वहीं आम मतदाता तेल और तेल की धार देख रहे हैं।

फिलहाल, सियासी पार्टियां भी तेल की धार ही देख रही हैं, 3 दिसंबर को पता चलेगा कि तेल का कुआं कितना गहरा था और जीत किसके नसीब आई। पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को है।

दुर्ग जिले की भिलाईनगर सीट इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय और मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव के बीच टक्कर है। बतौर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय सेक्टर सेक्टर 4 की स्ट्रीट 8 में मंगलवार को प्रचार कर रहे थे।

घर-घर समर्थकों के साथ पहुंचकर वोट मांग रहे थे। मोदी जिंदाबाद और भाजपा जिंदाबाद का नारा गूंज रहा था। डीजे की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी इंटक यूनियन दफ्तर के सामने तय कार्यक्रम के तहत पहुंचे।

यहां दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया। फिर, क्या देवेंद्र यादव का कारवां भी स्ट्रीट नंबर 8 की तरफ बढ़ा। चंद कदम ही देवेंद्र बढ़े थे, तभी क्रॉस स्ट्रीट से पांडेयजी का जत्था नारा लगाते हुए आमने-सामने हो गया।

भाजपाई-कांग्रेसियों के आमने-सामने होने से कइयों की धड़कन बढ़ गई। कहीं किसी तरह का विवाद न होने पाए, कुछ समझदार लोग सामने आए। तब तक विधायक देवेंद्र भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़े और हाथ उठाकर प्रेम प्रकाश पांडेय और समर्थकों को नमस्कार किया।

भाजपा कार्यकर्ता भी जिंदा दिली दिखाते हुए मुस्कुराए और नमस्कारी का जवाब दिया। सियासी नफरत को भूलकर मुहब्बत से आमना-सामना हुआ और फिर, दोनों गुट अपनी-अपनी राह पर निकल पड़े।

पांडेयजी बोले-हर काम कराएंगे

पांडेयजी इंटक यूनियन दफ्तर के सामने पान ठेला तक आए। मौजूद लोगों से समर्थन मांगा। वहीं, वोटरों ने भी सम्मानपूर्वक पांडेय का चरण स्पर्श किया। शिष्टाचार का निर्वहन करते दिखे। जगह-जगह दोनों नेताओं की समर्थकों ने आरती उतारी। पुष्प वर्षा किया।

अपनी-अपनी समस्याओं का पिटारा खोला। पांडेयजी भिलाई को बचाने के लिए भाजपा को वोट करने की अपील करते रखे। केंद्र सरकार से हर काम कराने का दम भरते रहे।

देवेंद्र यादव ने कहा-काम हो चुका है स्वीकृत

वहीं, देवेंद्र यादव से सेक्टर 4 की स्टीट 8 से 10 तक के रहने वाले अपनी समस्याओं का पिटारा खोला। पानी सप्लाई को लेकर देवेंद्र ने आश्वासन दिया कि बोर स्वीकृत हो चुका है। आचार संहिता की वजह से काम रुका हुआ है। यह काम भी हो जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Election 2023: उधर बस्तर और दुर्ग में आज वोटिंग, इधर दुर्ग संभाग पहुंची प्रियंका गांधी, जानें बड़ी वजह
Next: CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में PM मोदी, कांग्रेस पर हमलावर, कहा जब-जब इनकी सरकार आई, आतंकवाद और नक्सलवाद लाई

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.