Suchnaji

CG सरकार बोल रही टैक्स वसूली बढ़ाओ, भिलाई नगर निगम की व्यवस्था उपभोक्ता भगाव, प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने भटक रहे लोग

CG सरकार बोल रही टैक्स वसूली बढ़ाओ, भिलाई नगर निगम की व्यवस्था उपभोक्ता भगाव, प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने भटक रहे लोग
  • सुनील चौरसिया ने बताया कि वे भिलाई नगर निगम क्षेत्र में स्थित अपने एक भवन का ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा चालू होने का इंतजार करते रहे। बार-बार वे वेबसाइट भी देखते रहे हैं, परंतु आज तक यह सुविधा चालू नहीं हो पाई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आधुनिक संचार युग में आज भी भिलाई नगर निगम पुराने ढर्रे पर अटका हुआ है। व्यवस्था ठीक करने कोई इच्छा शक्ति प्रतीत नहीं होती। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए निवासियों को जो जद्दोजहद करनी पड़ रही है, जो कि निगम के लिए शर्मनाक है। और लगता है कि निगम इसके लिए गंभीर नहीं है।

AD DESCRIPTION

SPSB Inter Steel Plant Basketball Tournament: BSP ने BSL, RINL ने TATA और JSW ने ISP को धूल चटाया

तालपुरी रेसिडेंट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने बताया कि वर्षों से निगम क्षेत्र के रहने वाले निवासी अपने अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों आदि का प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते थे। परंतु इस वर्ष यह सुविधा बंद कर दी गई। जबकि प्रदेश के अन्य नगरी निकाय जैसे रिसाली, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर आदि में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भरने की सुविधा वेबसाइट में उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL के इतिहास में पहली बार कानून संसोधन, आफिसर्स एसोसिएशन में 10 महिला अधिकारियों की हिस्सेदारी होगी तय, भिलाई से आगाज

सुनील चौरसिया ने बताया कि वे भिलाई नगर निगम क्षेत्र में स्थित अपने एक भवन का ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा चालू होने का इंतजार करते रहे। बार-बार वे वेबसाइट भी देखते रहे हैं, परंतु आज तक यह सुविधा चालू नहीं हो पाई है।

थक-हार कर जब वे शुक्रवार को भिलाई निगम प्रोपेर्टी टैक्स भरने गए तो उनसे कैश या चेक की मांग की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास कैश या चेक नहीं है, उनकी राशि यूपीआई या डेबिट कार्ड स्वैपिंग से ले लें। परंतु यह सुविधा भी उपलब्ध नहीं होना बताया गया। वे आयुक्त से मिल कर चर्चा करना चाहते थे, परंतु वे कार्यालय में उपलब्ध नहीं थे।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL E0 परीक्षा में फिर सेटिंग शुरू, दिल्ली दौड़ तेज, 10 तक पहुंचा रेट…!

इसके बाद वे राजस्व अधिकारी से चर्चा कर इस संबंध में मौखिक शिकायत दर्ज कराई और वे वापस घर आ गए। जहां निगम टैक्स वसूली के लिए बड़े-बड़े अभियान चला रही है। वही टैक्स भरने में हो रही दिक्कत के प्रति आंखे मूंदे बैठी है, जिसमे तत्काल सुधार होनी चाहिए।