Christmas Celebrations In Bhilai: प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देने निकली महारैली
दुर्ग संभाग के सभी चर्च शामिल हुए। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा चर्च के लोग शामिल हुए। मुर्गा चौक से शुरू होकर हॉस्पिटल सेक्टर के ईस्टर ग्राउंड में सभा हुई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Christmas Celebrations In Bhilai: क्रिसमस की तैयारियां अब परवान चढ़ने लगी है। प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देने के लिए मसीही समाज ने महारैली निकाली। भिलाई टाउनशिप की सड़क पर महारैली का नजारा देखने लायक रहा। संगीत की धुन और मस्ती से लबरेज मसीही समाज के लोग थिरकते हुए चल रहे थे। प्रभु यीशु का गुणगान कर रहे थे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए मसीही शुभ संदेश दे रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL के अधूरे वेतन समझौते की खत्म होती जा रही मियाद, अब तो बुलाइए एनजेसीएस मीटिंग…
यूनाइटेड क्रिश्चन काउंसिल के बैनर तले महारैली का आयोजन किया गया। दुर्ग-भिलाई व आसपास के जिलों के चर्च के अनुयायी रैली में शामिल हुए। दोपहर में मुर्गा चौक से रैली की शुरुआत हुई। एक बड़े ओपन व्हीकल पर म्यूजिशियन की टीम मौजूद रही। प्रभु यीशु की शान में गाने गा रहे थे। महारैली में शामिल लोग इसी गाने पर थिरक रहे थे। सैकड़ों लोगों की भीड़ महारैली में शामिल रही।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों की चली कलम, प्रतिभाओं में दिखा दम
यूनाइटेड क्रिश्चन काउंसिल के अध्यक्ष जोसमन ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि दुर्ग संभाग के सभी चर्च शामिल हुए। करीब डेढ़ सौ से ज्यादा चर्च के लोग शामिल हुए। मुर्गा चौक से शुरू होकर हॉस्पिटल सेक्टर के ईस्टर ग्राउंड में सभा हुई। राजनीतिक दलों के नेता और धर्म गुरु शामिल हुए। कैरोल का गायन शुरू हो गया है। यीशु के आगमन का संदेश दिया गया है। क्रिसमस का वेलकम हो रहा है। भजनों पर कोरियोग्राफी की गई है। छत्तीसगढ़ और रहवासियों के लिए प्रार्थना की गई।

ये खबर भी पढ़ें: BSP की 10 करोड़ की जमीन पर BEC संग कब्जेदार ने बनाया बगीचा, हो रहा था आम का व्यापार
बता दें कि क्रिसमस को लेकर मसीही समाज के घरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। सैंटा क्लॉज के ड्रेस घरों में पहुंचने लगे हैं। चर्च की टोली घर-घर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश देने के लिए निकलेगी।