Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के गेट पर CISF जवान ने यूनियन नेता से किया गाली-गलौज, देख लेने की धमकी, मामला गरमाया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के गेट पर CISF जवान ने यूनियन नेता से किया गाली-गलौज, देख लेने की धमकी, मामला गरमाया

19/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CISF-jawan-abused-union-leader-at-the-gate-of-Bhilai-Steel-Plant
  • बायोमेट्रिक लगाना प्रबंधन की मजबूरी पर संयंत्र कर्मियों के मान सम्मान की रक्षा करना प्रंबधन की जिम्मेदारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बायोमेट्रिक का असर लगातार दिख रहा है। कर्मचारी राइट टाइम पर ड्यूटी पहुंच रहे हैं और समय पर घर जा रहे। लेकिन, गेट पर सीआइएसएफ जवानों (CISF Jawans) की हरकत को लेकर कर्मचारी यूनियन भड़क गई है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Unions) के एक पदाधिकारी के साथ ही गाली-गलौज कर दी गई। इससे आक्रोशित यूनियन नेताओं ने प्रबंधन को घेर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई न्यूज: सेक्टर 4 बोरिया सब्जी मार्केट का दायरा सड़क तक आया, हादसा लाया

18 जुलाई को सेकंड शिफ्ट (Second Shift) की ड्यूटी पूरी करने के बाद मेन गेट से निकलते समय सीआईएसएफ (CISF) के एक अधिकारी द्वारा बीएसपी के यूआरएम विभाग (URM Department of Bhilai Steel Plant) के कर्मी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार से कर्मचारी तिममिला गए हैं। देख लेने की धमकी के विरुद्ध आज बीएसपी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी भिलाई इस्पात संयंत्र के आईआर विभाग में पहुंचे। आईआर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस मुद्दे को लेकर 20 जुलाई को सीजीएम सर्विसेज से इसी मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

यूनियन ने आरोप लगाया कि जब भी कोई विवाद या संयंत्र कर्मी से दुर्व्यवहार सीआईएसएफ (CISF) द्वारा किया जाता है तो सारे सीआईएसएफ (CISF) के लोग इकट्ठा होकर कर्मी को दबाने का प्रयास करते हैं। परंतु बीएसपी के तरफ से कोई भी अधिकारी कार्मिक विभाग या आईआर विभाग का मौका स्थल पर उपस्थित नहीं होता है। जिस कारण से कर्मचारी अपने आप को अकेला महसूस करता है।सीआईएसएफ (CISF) के जवान, कर्मी के ऊपर हावी हो जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट का पूर्व कर्मचारियों के लिए खास तोहफा, ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल से बड़ी राहत

अध्यक्ष उज्जवल दत्ता का कहना है कि सीआईएसएफ (CISF) द्वारा पूर्व में भी कई बार कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और यहां तक की मारपीट भी की गई है। ठेका श्रमिकों के साथ तो लगातार दुर्व्यवहार किया जाता है। सीआईएसएफ (CISF) की शिकायत भी थाने में की गई, पर उस समय भी प्रबंधन ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं किया, जिस कारण से सीआईएसएफ (CISF) लगातार कर्मियों के साथ गलत व्यवहार करने का हिम्मत कर रहा है। जबकि सेल के अन्य यूनिट बोकारो दुर्गापुर राउरकेला में सीआईएसएफ (CISF) कर्मियों के साथ गलत व्यवहार नहीं कर पाता है। छत्तीसगढ़ का कर्मी शांत प्रवृति का है। इसी का लाभ सीआईएसएफ और प्रबंधन उठा रही है।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो में SAIL कर्मचारियों के मुद्दों पर सवाल-जवाब और यूनियन पर खुलकर होगी बात, संडे को आप भी आइए

दुर्गापुर में अभी तक 30 प्रतिशत कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन तक नहीं

बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Unions)  ने कहा कि सेल के अन्य यूनिट में अभी तक प्रबंधन पूर्ण रूप से बायोमेट्रिक नहीं लगा पाई है। दुर्गापुर में अभी तक 30 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपना रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया है। बोकारो में कर्मियों को बायोमेट्रिक की और आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के अन्य सुविधाएं देने का भी प्रावधान किया गया है। परंतु भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों ने प्रबंधन के सभी नियम को पूर्ण सफलता दिया है और जिसका दुष्परिणाम यह हो रहा है कि आज अब संयंत्र कर्मियों को गेट में अपमानित होना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: SAIL बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने का दावा, Bhilai Steel Plant में मोबाइल की फोटो से लग रही अटेंडेंस, मचा हड़कंप

बीएसपी में चोरी की वारदात रोकने में सीआइएसएफ नाकाम

यूनियन नेताओं ने कहा-सीआईएसएफ का मूल कार्य प्लांट की सुरक्षा देना एवं चोरियों को रोकना है। परंतु सीआईएफ अपने मूल कार्य करने की जगह गेट में कर्मियों के साथ गलत व्यवहार करने में ही उन्हें ज्यादा आनंद आने लगा है। जिस कारण भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर लगातार चोरिया बढ़ रही है और चोरों के हौसले इतने बड़े हुए हैं कि अब वह प्लांट के अंदर भी खुलेआम घूमने लगे हैं। जिस पर सीआईएसएफ मौन है। यूनियन ने मांग रखी की सबसे पहले घटनाक्रम की जांच हो और उक्त सीआईएसएफ कर्मी पर करवाई किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: टाउनशिप के अनफिट ब्लॉक से 61 कब्जेदार बाहर, खिड़की-दरवाजा और तोड़ा टॉयलेट

लुमेश कुमार के साथ बदसलूकी पर ये पहुंचे बैठक में

बैठक में प्रमुख रूप से प्रबंधन की तरफ महाप्रबंधक विकास चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक प्रबंधक रोहित हरित, यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, शिव बहादुर सिंह दिलेश्वर राव विमल कांत पांडे, अमित बर्मन, मंगेश हरदास, अभिषेक सिंह, डी के गिरी, अशोक शर्मा, घनश्याम साहू, रंजीत कुमार, संदीप सिंह, कृष्णमूर्ति, प्रदीप सिंह, राजकुमार सिंह, लुमेश कुमार, मनोज डेडसेना, कन्हैया लाल अहिरे, दानी राम सोनवांनी, घनश्याम साहू, अजय तोमरिया, असीम मजूमदार आदि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो जनरल हॉस्पिटल: आंखों के इलाज के लिए आई लेटेस्ट मशीन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant बायोमेट्रिक पर 26 को ALC के पास बड़ी सुनवाई, सभी यूनियन-DIC तलब
Next: ब्रेकिंग न्यूज: नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अब गई नौकरी, संघ लोक सेवा आयोग एक्शन में, होगी FIR

Related Stories

Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.