Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CISF Raising Day 2024: भिलाई में पहली बार कार्यक्रम, गृह मंत्री अमित शाह नहीं आ रहे, नित्यानंद राय देंगे ये सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

CISF Raising Day 2024: भिलाई में पहली बार कार्यक्रम, गृह मंत्री अमित शाह नहीं आ रहे, नित्यानंद राय देंगे ये सौगात

05/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CISF-Raising-Day-2024-First-time-program-in-Bhilai-Home-Minister-Amit-Shah-is-not-coming-Nityanand-Rai-will-give-this-gift

अज़मत अली, भिलाई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) 55वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। 10 मार्च को स्थापना दिवस की तारीख है। लेकिन, इस बार मुख्य कार्यक्रम 12 मार्च को होने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: URM के इन 3 चेहरों ने किया कमाल, पढ़िए डिटेल

अब तक गाजियाबाद में ही मुख्य कार्यक्रम अधिकतर हुए हैं। पहली बार भिलाई को मेजबानी का मौका मिला है। सीआइएसएफ के उतई स्थित ट्रेनिंग सेंटर में मुख्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: URM के इन 3 चेहरों ने किया कमाल, पढ़िए डिटेल

गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले CISF के Raising Day 2024 में बतौर मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह शामिल होने वाले थे। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) ने भी पूरी तैयारी कर ली थी।

किन्हीं कारणों की वजह से अब 10 के बजाय 12 मार्च को कार्यक्रम होगा। लेकिन, इस आयोजन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के HRD में अब मिलेगा बेहतरीन नाश्ता-खाना, इन कैंटीनों पर भी फोकस

मार्च पास्ट, डेमो, डॉग सलामी और नक्सल डेमो किया जाएगा। सीआइएसएफ के जवान तैयारियों में जुटे हुए हैं। आइजी संजय प्रकाश के नेतृत्व में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही है।

12 मार्च को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सीआइएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर उतई पहुंचेंगे। जहां उनका स्वागत किया जाएगा। सीआइएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि देश के अलग-अलग सेंटरों पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम होता रहा है। यह पहला मौका है कि भिलाई में आयोजन होने जा रहा है। ज्यादातर कार्यक्रम गाजियाबाद में ही हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : International Women’s Day: स्टील वूमेन रन 2024 में BSP की 250 से ज्यादा महिला अफसर लगाएंगी दौड़

सीआइएसफ स्थापना दिवस पर इसकी सौगात

बीएसपी जनसंपर्क विभाग (BSP Public Relations Department) के मुताबिक सीआइएसएफ का सभी कार्यक्रम उतई आरटीसी सेंटर पर ही है। भिलाई स्टील प्लांट परिसर में कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है। वहीं, सीआइएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के हाथों आइजी मुख्यालय की नई बिल्डिंग की आधार शिला रखी जाएगी। साथ ही आरटीसी में नए बैरक और आवास का उद्घाटन होगा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP के DGM ओलंपियन राजेंद्र प्रसाद पटियाला में मुक्केबाजों का करेंगे चयन

Central Industrial Security Force का गठन 1969 में

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) सीआईएसएफ एक अर्धसैनिक बल हैं। जिसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानों एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। ये बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC स्थापना से अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 40 MT प्रोडक्शन का लक्ष्य पार

इस बल का गठन 1969 में हुआ था। सेल के सभी स्टील की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआइएसएफ के पास ही है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, ताज महल, मेट्रो आदि की सुरक्षा की कमान भी सीआइएसएफ के पास है।

ये खबर भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट सि‍तारा स्वस्ति सिंह को राउरकेला स्टील प्लांट के DIC ने किया सम्मानित

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट को मिली 65वीं रिफ्रैक्टरी संचालन समिति बैठक की मेजबानी
Next: खबर का असर: Suchnaji.com में खबर आते ही देश की पहली 78 मीटर लंबी रेल पटरी के टुकड़ों को BSP ने बटोरा, फिर जोड़ा

Related Stories

Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.