Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

18/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Coal-India-strike-October-salary-will-come-from-old-wage-agreement-coal-production-will-remain-stalled-from-5-to-7-October-1

-कोयला श्रमिक संघ-सीटू के जनरल सेक्रेटरी वीएम मनोहर की ओर से एसईसीएल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कोल इंडिया (CIL) के कामगारों का गुस्सा भड़का हुआ है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) प्रबंधन को भी हड़ताल की नोटिस थमा दी गई है। 5 अक्टूबर 2023 से त्रिदिवसीय कोयला श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की अग्रिम सूचना दे दी गई है।

हड़ताल नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि 14 सितंबर 2023 को पांचों केन्द्रीय श्रमिक संगठनों (BMS, CITU, AITUC, INTUC, HMS) की रांची में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि कोल इंडिया/सिंगरैनी कोलियरिज कंपनी लिमिटेड एवं सभी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत सभी विभागों, प्रतिष्ठानों, संस्थापनों के कर्मचारियों (Non Executives) के सितंबर 2023 माह का वेतन अक्टूबर 2023 माह के समय पर और NCWA-11 के अनुसार किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के पूर्व CGM सेफ्टी जीपी सिंह चौथी बार बने डायरेक्टर…

अन्यथा एसईसीएल के अंतर्गत समस्त खदानों, क्षेत्रों तथा स्थापना विभाग (Establishment) के सभी श्रमिक कर्मचारी एवं ठेका मजदूर 5, 6, 7 अक्टूबर 2023 को हडताल में जाएंगे। कोयला श्रमिक संघ-सीटू के जनरल सेक्रेटरी वीएम मनोहर की ओर से पत्र भेजा गया है।

वहीं, कोल इंडिया की सभी यूनियनों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रबंधन को ललकार दिया है। यूनियन का कहना है कि 20 मई 2023 को कानूनसम्मत एनसीडब्लूए11 समझौता कोल इंडिया प्रबंधन तथा इनमें कार्यरत ट्रेड यूनियनों के बीच संपन्न हुआ। समझौते के उपरांत जुलाई,अगस्त 2023 माह के वेतन का भुगतान अगस्त, सितंबर 2023 में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: विश्वकर्मा पूजा: SAIL प्लांट के मंदिरों में सांसद, विधायक और डायरेक्टर इंचार्ज की हाजिरी, BSP-RSP के चंद्रयान में विराजे भगवान विश्वकर्मा, BSL में भी आस्था का मेला

ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोल इंडिया के कामगारों (Non-Executives) को सितंबर 2023 का वेतन/मजदूरी/तनख्याह, जिसका भुगतान अक्टूबर माह से होना है। एनसीडब्लूए-10 के पुराने वेतन के आधार पर किया जाएगा।

यूनियन की मांग है कि कोल इंडिया में कार्यरत सभी कर्मचारियों (Non-Executives) के सितम्बर 2023 माह का वेतन अक्तूबर माह से समय पर और एनसीडब्ल्यूए-11 के अनुसार ही किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशन पर एक और अपडेट, 36 लाख एरियर, 37 हजार पेंशन और 30 लाख की सीधी बचत

ऐसा न करने पर 5 अक्टूबर से सात अक्टूबर तक कोल इंडिया में तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इस दौरान कोल इंडिया मुख्यालय, सिंगरेनी कोलियरिज कंपनी लिमिटेड मुख्यालय, सहित उन की सभी अनुषंगी कंपनियों के सभी संस्थापनों के कामगार हड़ताल पर रहेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा
Next: सीएम भूपेश बघेल का भिलाई दौरा: तारा मंडल, बीपीओ सेंटर संग टाउनशिप व पटरीपार को देंगे ये सौगात

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.