नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट वितरण शुरू। इंटक के प्रयास से कर्मचारियों को मिला प्रोत्साहन। दे रहे अमेरिकन टूरिस्टर ट्रॉली बैग।
- इंटक का कहना है कि कर्मचारियों के उत्साह और सहभागिता को बढ़ाने वाली योजनाओं को निरंतर जारी रखना संयंत्र के हित में भी महत्वपूर्ण है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन, उत्पादकता एवं लाभार्जन को बढ़ाने तथा कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा रखने के उद्देश्य से शुरू की गई नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम के तहत कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरण का सिलसिला शुरू हो गया है।
स्टील एम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रयास से भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा फरवरी 2025 में नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम प्रारंभ की गई थी। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित मासिक लक्ष्य प्राप्त करने पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि/उपहार प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई थी।
इसी क्रम में ओएचपी विभाग में कर्मचारियों को अमेरिकन टूरिस्टर के ट्रॉली बैग वितरित किए गए। विभाग प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक आरबी. गहरवार ने कर्मचारियों को ट्रॉली बैग प्रदान किए। इस अवसर पर स्टील इंमप्लाइज यूनियन इंटक के उपमहासचिव ताम्रध्वज सिन्हा, जय किशोर ब्रहमे सी एल चंद्राकर संजय गल पांडे,दुर्गेश गोड, सी एल चंद्राकर सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
योजना को पुनः निरंतर जारी करने की मांग
स्टील इम्पलाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू ने कहा कि कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने वाली ऐसी योजनाओं से कार्यस्थल पर उत्साह बढ़ता है तथा उत्पादन एवं उत्पादकता में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्यपालक निदेशक, मानव संसाधन श्री पवन कुमार से चर्चा कर नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम को जल्द से जल्द पुनः चालू करने की मांग की गई है, ताकि कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे और भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं उत्पादकता को और बढ़ावा दिया जा सके। इंटक का कहना है कि कर्मचारियों के उत्साह और सहभागिता को बढ़ाने वाली योजनाओं को निरंतर जारी रखना संयंत्र के हित में भी महत्वपूर्ण है।
