Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Congress Second List: कांग्रेस आज जारी कर सकती है दूसरी लिस्‍ट, छत्‍तीसगढ़ की पांच सीटों पर नज़र
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Congress Second List: कांग्रेस आज जारी कर सकती है दूसरी लिस्‍ट, छत्‍तीसगढ़ की पांच सीटों पर नज़र

10/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-15.48.41-1

– राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल, महासमुंद से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू प्रत्याशी हैं
– छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें है। केन्द्रीय चुनाव समिति (CWC) की दूसरी लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीदवार कर रहे इंतजार

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC-कांग्रेस) के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। इससे पहले कांग्रेस ने आठ मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी कर दिया था। पार्टी की पहली लिस्ट में छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया था।
हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें है। पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नामों की सूची तय करने के बाद केन्द्रीय चुनाव समिति (CWC) की बैठक में नाम फाइनल किया गया था। CWC की बैठक सात मार्च को दिल्ली हुई थी। वहीं प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर जारी की गई थी।
इसमें राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल, दुर्ग से प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी राजेन्द्र साहू, महासमुंद से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव विकास उपाध्याय और कोरबा से वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत को प्रत्याशी बनाया गया था।
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित प्रदेश की एकमात्र जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया को उम्मीदवार बनाया जा चुका है।
ग्यारह लोकसभा वाले छत्तीसगढ़ में छह नामों के ऐलान के बाद पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की सभी प्रतीक्षा कर रहे है। पांच सीट में चार आरक्षित है। जबकि एकमात्र बिलासपुर लोकसभा सीट सामान्य है। वहीं बस्तर, कांकेर, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में एक महिला, एक सामान्य, एक अनुसूचित जाति और तीन उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज से प्रत्याशी बनाए गए है। ऐसे में दूसरी लिस्ट के लिए प्रतीक्षारत पांच सीटों में सिर्फ बिलासपुर ही सामान्य है। चर्चा है कि यहां से भी पार्टी किसी सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को उम्मीदवार बना सकती है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: C&IT के पूर्व CGM पीके झा की इन बातों को जरूर पढ़ें अधिकारी और कर्मचारी, न पालें असफलता का डर
Next: Big News: छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली X और Y कैटेगिरी सिक्योरिटी, इन लीडर्स को था खतरा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.