Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026 1 minute read
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township

Bhilai Township: मुखबिर से सूचना मिलने के बाद भिलाई भट्ठी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

  • पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद चाकू को जब्त किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-1 स्थित अंबेडकर पार्क के सामने आम सड़क पर एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वालों को धमका रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद भिलाई भट्ठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके कब्जे से करीब 14 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:27 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-1 अंबेडकर पार्क के सामने एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की तस्दीक और वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रशिक्षु उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पुनीत राम वर्मा तथा आरक्षक मौके के लिए रवाना हुए।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो गवाहों टी. सागर और एम. साई को भी साथ लिया। मौके पर पहुंचने पर एक युवक हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर उसे लहराता और राहगीरों को डराता-धमकाता मिला। पुलिस टीम और गवाहों की मदद से घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया गया। छताछ में आरोपी ने अपना नाम रोशन नायक, पिता स्वर्गीय कांता उर्फ कांतू नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, संगम चौक, थाना नेवई, जिला दुर्ग बताया।

14 इंच लंबा चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद चाकू को जब्त किया। पुलिस के मुताबिक चाकू की कुल लंबाई करीब 14 इंच, मूठ की लंबाई करीब 4 इंच, फल की लंबाई करीब 10 इंच और फल की चौड़ाई करीब डेढ़ इंच है। चाकू रखने के संबंध में आरोपी को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन उसने कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में बताया। पुलिस ने चाकू को गवाहों के समक्ष जब्त कर अपने कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

सेक्टर-1 में पहले भी हो चुकी है चाकूबाजी की वारदात

गौरतलब है कि भिलाई टाउनशिप में चाकू के बल पर धमकाने और लूट की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। पिछले दिनों सेक्टर-9 हॉस्पिटल कर्मचारी के पति असगर पर चाकू से हमला कर लूट की वारदात सामने आई थी। अब उसी क्षेत्र में चाकू लेकर राहगीरों को धमकाने का मामला सामने आने से टाउनशिप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना
Next: Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.