Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई के चौराहे पर डॉ. तीजन बाई की स्मृति में बनाएं विशाल तंबूरा स्मारक
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भिलाई के चौराहे पर डॉ. तीजन बाई की स्मृति में बनाएं विशाल तंबूरा स्मारक

Azmat ali 09/07/2026 1 minute read
Demand Raised for the Construction of a Tambura Monument in Memory of Dr Teejan Bai at Bhilai

भिलाई में तंबूरा स्मारक स्थापित करने एवं स्थापना काल के दिवंगत कलाकारों-साहित्यकारों को स्मारक पर स्थान देने की उठी मांग

  • पंडवानी की अमर स्वर-साधिका डॉ. तीजन बाई को ‘कवच’ की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

सूचनाजी न्यूज भिलाई। पंडवानी की विश्वविख्यात साधिका पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को कला-साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ (कवच) द्वारा रविन्द्र निकेतन, कालीबाड़ी (हुडको) भिलाई में श्रद्धांजलि दी गई। साहित्य, कला, रंगमंच एवं संगीत जगत से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी लोक-सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. तीजन बाई के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विजय दिल्लीवार, परविंदर सिंह-पूर्व महासचिव ओए-बीएसपी भिलाई, रिखी क्षत्रिय, मुमताज, जय प्रकाश नायर, मणिमय मुखर्जी, शक्ति चक्रबर्ती, एल. रुद्र मूर्ति एवं बबलू विश्वास ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन रचना श्रीवास्तव ने किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपने विलक्षण गायन, सशक्त अभिनय और अद्वितीय अभिव्यक्ति से पंडवानी को लोकजीवन की चौपालों से उठाकर विश्व मंच तक प्रतिष्ठित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई और अपनी कला के माध्यम से प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वक्ताओं ने उनके निधन को भारतीय लोककला की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और साधना आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

वरिष्ठ साहित्यकार विजय दिल्लीवार “वर्तमान” ने अपने उद्बोधन में डॉ. तीजन बाई के संघर्षपूर्ण जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग साझा किए। अन्य वक्ताओं ने भी उनके सरल, सहज और आत्मीय व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे केवल महान कलाकार ही नहीं, बल्कि लोकजीवन की सच्ची प्रतिनिधि थीं।

सभा में उपस्थित सभी साहित्यकारों, कलाकारों एवं संस्कृतिप्रेमियों ने सर्वसम्मति से मांग की कि भिलाई के किसी प्रमुख चौराहे पर डॉ. तीजन बाई की स्मृति में विशाल तंबूरा स्मारक स्थापित किया जाए। साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के स्थापना काल (1960–70 के दशक) में साहित्य, संगीत, रंगमंच एवं अन्य कलाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवंगत कलाकारों और साहित्यकारों के नाम भी उस स्मारक पर अंकित किए जाएं, ताकि भिलाई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को स्थायी पहचान मिल सके और नई पीढ़ी अपने सांस्कृतिक पुरोधाओं से परिचित हो सके।

इस अवसर पर रचना श्रीवास्तव, शांतनु दासगुप्ता, ममता देवी, चन्द्रा बैनर्जी, मौ दत्ता, सुमिता सरकार, भाष्वोती बोस, डॉ. संस्कृति वर्मा, एल. रुद्र मूर्ति, एम. जानकीराव, जय प्रकाश नायर, मिथुन दास, परविंदर सिंह, विजय दिल्लीवार “वर्तमान”, रिखी क्षत्रिय, मुमताज भाई, त्रिलोक तिवारी, मणिमय मुखर्जी, बरुण चक्रवर्ती, रामचन्द्र सामंत, प्रदीप गोले, मुकेश पटेल, श्रवण कुमार, शक्ति चक्रबर्ती, पी.पी. बिस्वास, प्रदीप कुमार मित्रा, आशुतोष बोस, सोमा बोस, रुमा बर्धन, स्वरा, अयन दत्ता सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार एवं संस्कृतिप्रेमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा डॉ. तीजन बाई की अमर लोककलात्मक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 39 माह के बकाया एरियर संग ठेका मजदूरों का उठा मुद्दा, जीएम इंचार्ज जेएन ठाकुर से मिले INTUC नेता
Next: BMS में बवाल: पदाधिकारियों ने खोला मोर्चा, नई यूनियन की राह, इंटक से NJCS सदस्य वंश बहादुर सिंह ये बोले…

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.