Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 55 से 200 रुपए तक हर माह कीजिए जमा, किसानों को मिलेगी 3 हजार पेंशन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

55 से 200 रुपए तक हर माह कीजिए जमा, किसानों को मिलेगी 3 हजार पेंशन

19/02/2024 1 minute read
Deposit-55-to-200-rupees-every-month-farmers-will-get-3-thousand-pension
  • इस योजना के तहत किसानों को 60 वर्ष की उम्र पार करने बाद प्रति माह 3000 रुपए की न्यूनतम पेंशन दी जाएगी।
  • किसान की मृत्यु हो जाती है, तो किसान के पति,पत्नी परिवार पेंशन के रूप में पेंशन का 50% मिलेगा।
  • पारिवारिक पेंशन केवल पति-पत्नी के लिए लागू है।
  • बच्चे योजना के लाभार्थी के रूप में पात्र नहीं हैं।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। पेंशन की एक और खबर आपके लिए है। ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन (EPS 95 Minimum Pension), ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) के अलावा भी कई पेंशन स्कीम है, जिसका लाभ उठाया जा सकता है। खासतौर से किसानों के लिए केंद्र सरकार की पेंशन योजना चल रही है। जानकारी के अभाव में बहुत से किसान इससे वंचित हो जाते हैं। आइए, आप Suchnaji.com में विस्तार से प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना या पीएमकेएमवाई के बारे में पढ़िए।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: सेक्टर-3 सामुदायिक भवन अब बना स्टील क्लब व रिक्रिएशन सेंटर, जानिए सुविधाएं

बता दें कि वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि, किसान समृद्धि केंद्र, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना चल रही है। पीएम किसान सम्मान निधि, किसान समृद्धि केंद्र, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना भी शामिल है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सरकार हर तीन महीने पर अकाउंट में 2000 रुपए की राशि जमा करती है। साल में तीन समान किस्तें से कुल 6 हजार रुपए दिए जाते हैं।
अब आइए बात करते हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की। इसके अन्तर्गत केंद्र सरकार किसानों को उनके बुढ़ापे के दौरान मदद करने के लिए पेंशन स्कीम चला रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स की भड़ास निकली सरकार, EPFO पर, पढ़िए डिटेल

18 से 40 साल के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना या पीएमकेएमवाई एक सरकारी योजना है, जो छोटे और सीमांत किसानों (एसएमएफ) के लिए लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार बुढ़ापा में छोटे किसानों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें : E-PPO: ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम का उठाइए फायदा, ये है 7 मॉड्यूल

18 से 40 साल के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान ही इस पेंशन योजना के लिए पात्र हैं। यदि उनके नाम राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों के भूमि रिकॉर्ड में दिखाई देते हैं, तो वे इसके लाभ से वंचित रह जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: न्यूनतम पेंशन के संशोधन को लेकर उठी आवाज, ये है मन की बात

इस तरह मिलेगी 3000 रुपए पेंशन

इस योजना के तहत किसानों को 60 वर्ष की उम्र पार करने बाद प्रति माह 3000 रुपए की न्यूनतम पेंशन दी जाएगी। अगर किसान की मृत्यु हो जाती है, तो किसान के पति,पत्नी परिवार पेंशन के रूप में पेंशन का 50% प्राप्त करने के हकदार होंगे। पारिवारिक पेंशन केवल पति-पत्नी के लिए लागू है और बच्चे योजना के लाभार्थी के रूप में पात्र नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: उच्च पेंशन के कैल्कुलेशन का Coimbatore ने दिया फॉर्मूला, पढ़िए डिटेल

जानिए पेंशन के लिए कितना करना होगा जमा

18 से 40 वर्ष की आयु के बीच के आवेदकों 60 साल के उम्र तक प्रति माह 55 रुपए से 200 रुपए के बीच मासिक योगदान करना होगा। वहीं, 60 वर्ष के हो जाने पर आवेदक पेंशन राशि के लिए पात्र हो जाएगा। इसके बाद उसके पेंशन खाते में हर महीने एक निश्चित पेंशन राशि जमा होती रहेगी।

इस योजना के तहत, सरकार एक मिलान योगदान देती है। इसलिए यदि कोई किसान 100 रुपए प्रति माह जमा कर रहा है तो सरकार भी पेंशन कोष में 100 रुपए प्रति माह जमा करेगी। अब तक लगभग दो करोड़ 1925369 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का विकल्प चुना है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन करे केंद्र सरकार, भिलाई में हंगामा
Next: रिटायरमेंट पर सवा करोड़ का फंड और 25 हजार तक पेंशन, NPS का तरीका

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.