इस्को बर्नपुर के सीजीएम इंचार्ज मिल्स दीपेंदु घोष ने दुर्गापुर स्टील प्लांट के नए ईडी वर्क्स का संभाला कामकाज
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। लंबे इंतजार के बाद दुर्गापुर स्टील प्लांट को अब ईडी वर्क्स मिल गया है। डीएसपी के ईडी वर्क्स बृजेंद्र प्रताप सिंह के डायरेक्टर इंचार्ज बनने के बाद से यह पद रिक्त था। इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के चीफ जनरल मैनेजर इंचार्ज मिल्स दीपेंदु घोष को प्रमोट करके दुर्गापुर स्टील प्लांट का ईडी वर्क्स बनाया गया है। गुरुवार को नए ईडी वर्क्स ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही ईडी वर्क्स ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस्पात उत्पादन के ग्राफ को बरकरार रखने पर मंथन किया। डीएसपी का उत्पादन शत-प्रतिशत रहता है। इस सिलसिले को आगे भी जारी रखने के लिए अधिकारियों का हौसला बढ़ाया गया।
ये खबर भी पढ़ें:एसीसी-अंबूजा सीमेंट को टेकओवर करते छंटनी करने जा रहा अडानी ग्रुप!
एनआइटी दुर्गापुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट करने वाले श्री घोष ने साल 1990 में बोकारो स्टील प्लांट से सेवा शुरू की थी। बतौर एमएमटी कॅरियर की शुरुआत करने वाले घोष ने यहां 26 साल तक विभिन्न विभागों में जिम्मेदारी बखूबी निभाई। कर्मचारियों के बीच अच्छी पैठ बनाने में माहिर घोष को लेकर दुर्गापुर प्रबंधन काफी उत्साहित है।
साल 2016 में श्री घोष बोकारो स्टील से निकलकर इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट पहुंचे। यहां इन्होंने डिप्टी जनरल मैनेजर-डीजीएम के रूप में जिम्मेदारी संभाली। खास यह कि इस्को में अपनी जिम्मेदारी के अलावा जीएम मैकेनिकल, सीजीएम मैकेनिकल और जीएम मैकेनिकल मिल्स में भी काम किया। विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले दीपेंदु घोष को दिसंबर 2021 में सीजीएम इंचार्ज मिल्स बनाया गया। सेल की विभिन्न इकाइयों में कार्य करने के अनुभव के अलावा टेक्नीकल, प्रबंकीय और लीडरशिप की भी योग्यता रखते हैं।