Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट में खास ठहराव, पहले दिन समीक्षा, दूसरे दिन देशभक्ति की दीक्षा, इन्हें मिला अवॉर्ड

Azmat ali 15/08/2026 1 minute read
Director (Mining) MRK Gupta visits Salem Steel Plant

जवाहर पुरस्कार फॉर डिस्टिंग्विश्ड एग्जीक्यूटिव 2025-26: जीएम डॉ. पी. सरवनन, डीजीएम साजू एसएस, सहायक महाप्रबंधक श्रीसरन्या आर. सम्मानित।

  • डॉ. बी.आर. आंबेडकर शताब्दी स्मृति छात्रवृत्ति के तहत आसपास के आठ स्कूलों के 44 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान।

सूचनाजी न्यूज, सेलम। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के डायरेक्टर माइनिंग एमआरके गुप्ता का सेलम स्टील प्लांट दौरा काफी खास रहा। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सेलम पहुंचे डायरेक्टर ने प्लांट की समीक्षा की। संयंत्र के मुखिया ईडी आरके बिसारे और उच्चाधिकारियों के साथ तमाम बिंदुओं पर गंभीरता से मंथन किया गया। इसकी अगली कड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सभी लोग रंगे नज़र आए।

सेलम स्टील प्लांट में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हिल व्यू स्टेडियम में देशभक्ति और गौरव के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। समारोह की शुरुआत CISF की टुकड़ियों, FMS टीम तथा SVM स्कूल के NCC एवं स्काउट्स द्वारा प्रस्तुत परेड से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि सेल के निदेशक (माइनिंग) एम. आर. गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में सेलम स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक, CGM, DRO, HOD एवं HOS के साथ-साथ CISF के DC और AC सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। जवाहर पुरस्कार फॉर डिस्टिंग्विश्ड एग्जीक्यूटिव 2025-26 के तहत SMS-Operation के महाप्रबंधक डॉ. पी. सरवनन, CRM-Mechanical के उप महाप्रबंधक साजू एसएस और Finance & Accounts की सहायक महाप्रबंधक श्रीसरन्या आर. को सम्मानित किया गया।

जवाहरलाल नेहरू डिस्टिंग्विश्ड एम्प्लॉयी अवॉर्ड 2025-26 से SMS-Operation के जूनियर इंजीनियर सरवनन बी., CRM-Electrical के सीनियर टेक्नीशियन मुथुसामी के., CRM-Operation के जूनियर इंजीनियर सेगर पी.पी., CRM-Mechanical के जूनियर इंजीनियर चिन्नुसामी के., CRM-Operation के जूनियर इंजीनियर सेंथिल कुमार ओएम., Central Electrical Maintenance के जूनियर इंजीनियर एसोसिएट रमेश जी., HRM Operation के जूनियर इंजीनियर राजेंद्रन एन. एवं वेंकटेश्वरन एन., SMS-Mechanical के जूनियर इंजीनियर एसोसिएट अनबझगन आर. तथा Vigilance Department के सेक्शन ऑफिसर किरुबा एन. को सम्मानित किया गया।

Executive Director’s Award 2024-25 (Academic Excellence) के तहत HRM Mechanical Department के जूनियर इंजीनियर शानुगम पी. के पुत्र मास्टर सुजय विग्नेश एसपी तथा CRM Electrical Department के असिस्टेंट मैनेजर थवासी करुप्पासामी के. के पुत्र मास्टर रोहित सिवा टीएस को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा डॉ. बी.आर. आंबेडकर शताब्दी स्मृति छात्रवृत्ति के तहत आसपास के आठ स्कूलों के 44 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। SVM स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों को शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

प्लांट की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले CISF कर्मियों को उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए Good Job Done Awards प्रदान किए गए। समारोह के दौरान SVM स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि CISF की ओर से रोमांचक प्रदर्शन किया गया। CISF की टुकड़ियों, FMS टीम तथा SVM स्कूल के NCC एवं स्काउट्स को Best Turn-out और Best Contingent Awards भी प्रदान किए गए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देश की आजादी के लिए अपना जीवन और सर्वस्व समर्पित करने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद किया गया। उनके साहस, त्याग और अटूट संकल्प को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGM URM का मंत्र: बीएसपी के युवा इंजीनियर बदलती तकनीक संग स्वयं को करें अपडेट
Next: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.