Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • FSNL को बेचिए मत, SAIL और RINL में कीजिए विलय, इस्पात मंत्रालय सुझाव लेकर पहुंचा SEFI
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

FSNL को बेचिए मत, SAIL और RINL में कीजिए विलय, इस्पात मंत्रालय सुझाव लेकर पहुंचा SEFI

24/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-09-24-at-18.18.29

– सेल, आरआईएनएल के संयुक्त उद्यम में एफएसएनएल का संचालन करने का सुझाव दिया
सूचनाजी न्यूज, भिलाई।
सेफी (SEFI) चेयरमेन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने राष्ट्र हित में एफएसएनएल को बचाने की मांग इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से की है। एफएसएनएल के विनिवेश को स्थगित कर इसे बचाने के लिए रणनीतिक समायोजन अथवा अधिग्रहण करने का आग्रह किया है।

नरेन्द्र कुमार बंछोर ने केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से भेंटकर एफएसएनएल का प्रतिष्ठित सरकारी इस्पात कंपनियों के साथ संयोजन की मांग की है। जिससे एफएसएनएल निरंतर लाभप्रदता को भी बनाए रखते हुए राष्ट्र की उन्नति में अपना अहम योगदान देता रहे।

इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से नई दिल्ली में भेंट करने गए प्रतिनिधि मंडल में सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर, वाइस चेयरमेन नरेन्द्र सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी केवीडी प्रसाद, एफएसएनएल से सौरभ थारेवाल एवं प्रशांत साहू शामिल थे।

सेफी चेयरमैन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री को एफएसएनएल के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड जो कि अपने स्थापना वर्ष सन् 1979 से ही लगातार अपने कर्मचारियों की मेहनत और लगन के बदौलत आज तक कभी भी घाटे में नहीं रही है और विगत पांच वर्षों में लाभ अर्जित किया है।

इसके साथ ही इस रणनीतिक समायोजन से सेल को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि एफएसएनएल द्वारा विगत चार दशकों से एफएसएनएल सेल को निर्विवाद एवं निर्बाध रूप से अपनी बहुमूल्य सेवाऐं दे रहा है। इतने वर्षों में एफएसएनएल इस्पात संयंत्रों का आंतरिक हिस्सा बन गया है।

एफएसएनएल के द्वारा सेल में स्लैग एवं स्क्रैप प्रोसेसिंग के द्वारा आयरन एवं स्टील स्कैप की रिकवरी की जाती है। जिसे सेल द्वारा अपने सयंत्रो में विभिन्न लौह उत्पाद बनाने में उपयोग किया जाता है। एफएसएनएल द्वारा सेल इस्पात संयत्रों में स्लैग एवं स्क्रैप प्रसंस्करण का कार्य करने से बहुमूल्य धातु स्क्रैप की रक्षा होती है।

परंतु इन सबके बावजूद एफएसएनएल का पूर्णतः विनिवेश किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डीपम (DIPAM) के द्वारा मेसर्स बी.डी.ओ. नामक निजी संस्था को ट्रांजेक्शन सलाहकार के रूप में विनिवेश की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। मेसर्स बी.डी.ओ. के द्वारा दिनांक 31.03.2022 को एफएसएनएल के विनिवेश हेतु ई.ओ.आई. का प्रकाशन किया गया। वर्तमान में एफएसएनएल की विनिवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

-एफएसएनएल के विनिवेश से होने वाले नुकसान
–एफएसएनएल, एमएसटीसी लिमिटेड की सहायक कंपनी है। एफएसएनएल के विनिवेश की राशि एमएसटीसी लिमिटेड के माध्यम से शासन के पास जाएगी।
-वर्तमान में एफएसएनएल का 100% शेयर एमएसटीसी लिमिटेड के पास है और एमएसटीसी लिमिटेड शेयर मार्केट में सूचीबद्ध होने के कारण मात्र 65 प्रतिशत शेयर ही सरकार के पास है। शेष 35 प्रतिशत अन्य शेयरधारकों के पास है।
-वर्तमान में एफएसएनएल के पास अगले दो वर्षों के लिए 1000 करोड़ रूपये से अधिक का कार्य आदेश प्राप्त है जिससे कि अगले दो वर्षों में कुछ सौ करोड़ रूपये का लाभार्जन सुनिश्चित है।
-एफएसएनएल के निजीकरण के पश्चात स्क्रैप माफिया एवं बिचौलियों के लिए सरकारी इस्पात सयंत्रो में घुसपैठ के अवसर उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान होना तय है और न सिर्फ सरकार को क्षति होगी। अपितु इससे सरकारी इस्पात संयंत्रों को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान होगा।

सरकार द्वारा एफएसएनएल को बेचने के लिए मार्च 2022 में ईओआई प्रकाशित की गयी थी। परन्तु लगभग 17 महीने बीत जाने के बाद भी इसमें भाग लेने वाले खरीददारों के नाम सार्वजानिक नहीं किया गया है।

अतः सेफी के द्वारा इस्पात राज्यमंत्री से आग्रह किया गया कि एफएसएनएल के विनिवेश की प्रक्रिया को रोककर कंपनी के अधिग्रहण अथवा विलयन हेतु किसी सार्वजनिक उपक्रम को आदेशित किया जाए। राष्ट्र हित में इस छोटी किंतु अत्यंत प्रभावी सार्वजनिक उपक्रम एफ.एस.एन.एल. को समुचित रूप से संरक्षित करने हेतु इसका विलय सेल में किया जाए।

अथवा सेल, आर.आई.एन.एल. के संयुक्त उद्यम में इस कंपनी का संचालन किया जाए। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के इस्पात कंपनियों में एफ.एस.एन.एल. के द्वारा निष्पादित किये जा रहे प्रक्रियाओं में निरंतरता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के मजदूरों का 10 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, इन मजदूरों की पेंशन पर आफत
Next: सेक्टर-9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज तेज, Bhilaians बोले-Bhilai का अधिकार है पीजीआई

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.