Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बलात्कार के बाद डाक्टर की हत्या, अस्पताल में हंगामा, हड़ताल शुरू, इमरजेंसी सेवाएं ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बलात्कार के बाद डाक्टर की हत्या, अस्पताल में हंगामा, हड़ताल शुरू, इमरजेंसी सेवाएं ठप

12/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Doctor-murdered-after-rape-commotion-in-hospital-strike-begins-emergency-services-halted
  • आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने इस कांड को निर्भया पार्ट-2 करार दिया है।

सूचनाजी न्यूज, कोलकाता। इस वक्त देशभर के डाक्टरों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कोलकाता में एक डाक्टर का पहले बलात्कार किया गया, फिर दरिंदों ने हत्या कर दी। इस घटना को निर्भया पार्ट-2 (Nirbhaya Part-2) बताते हुए देशभर के डाक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2024: CM साय रायपुर, विजय शर्मा बस्तर, तोखन साहू मनेंद्रगढ़, केदार कश्यप DURG, रमन सिंह राजनांदगांव में करेंगे ध्वजारोहण, पढ़िए पूरी List

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर (Trainee Doctors in Kolkata) के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर है। कोलकाता के जिस जिस मेडिकल कॉलेज (Medical College) में घटना हुई है, उसकी प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया। डाक्टर की हत्या पर अक्रोशित कोलकाता के अस्पतालों से लेकर दिल्ली AIIMS, दिल्ली RML, लखनऊ के KGMU के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कोशियारी समिति की रिपोर्ट पर 3000 पेंशन, 10 साल का एरियर दीजिए मोदीजी…

कोलकाता की एक महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने और उसके बाद निर्मम हत्या के विरोध की आंच अब दिल्ली सहित अन्य महानगरों में भी फैल गई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (All India Institute of Medical Sciences Delhi), राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) सहित राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने इस घटना के विरोध में हड़ताल की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें: महंगाई छू रही आसमान, 1400 रुपए की पेंशन में EPS 95 पेंशनभोगियों का चल रहा घर, यही है चोट पर नमक छिड़कना

हड़ताल पर जाने की वजह से बड़े अस्पतालों में ओपीडी, ओटी, वार्ड में रेसिडेंट डॉक्टर्स की सेवा उपलब्ध नहीं होंगी। सरकारी अस्पतालों (Government Hospital) में सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज (Emergency Services) में रेसिडेंट्स डॉक्टर ड्यूटी (Resident Doctor Duty) पर उपलब्ध होंगे। वहीं, कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की है। दोषी को फांसी की सजा दिलाने की बात कही है। वहीं, प्रदर्शन कर रहे ट्रेनी डाक्टर, नर्सिंग छात्र-छात्राएं, अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि इस केस में सिर्फ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि यह घटना अकेले नहीं बल्कि गैंगरेप का रूप है। इसलिए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कांवड़ियों को परोसने लगे दाल-भात, सब्जी, खीर, पूड़ी और हलवा…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट से बायोमेट्रिक मशीन लापता, फर्नेस के कार्मिकों की अटेंडेंस कोक ओवन में, ठेका मजदूरों को छूट
Next: छुट्टी पास कराने में ED-CBI से भी चार हाथ आगे निकला Bhilai Steel Plant, पर्सनल डिपार्टमेंट का तुगलकी फरमान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.