Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

15/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
E-KYC-mandatory-in-Prime-Minister-Kisan-Samman-Nidhi-Yojana
  • कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किसानों को अपील करते हुए कहा है कि वे अपने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी एवं नजदीकी ग्राहक सेवा केन्द्र से संपर्क कर ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते है।  

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भारत सरकार (Indian Government) द्वारा प्रधानमंत्री किसान निधि योजना ( Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana ) अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र एवं वास्तविक किसानों को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए आगामी 16वीं किस्त जारी होने के पूर्व योजना में पंजीकृत ऐसे समस्त किसानों को केवाइसी कराना अनिवार्य है।

जिनका केवाईसी लंबित है, उनको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ई-केवाईसी पूर्ण होने के उपरांत ही पंजीकृत किसानों को किस्त की राशि जारी की जाएगी। जिले में कुल 429 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है, जिसमें विकासखंड धमधा के 103, दुर्ग के 61 एवं पाटन के 249 किसान शामिल है।
जिसकी सूची कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं जिले के समस्त ग्राहक सेवा केन्द्रों को उपलब्ध कराई गई है। इस हेतु जिले में 12 से 21 फरवरी 2024 तक ग्राम स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किसानों को अपील करते हुए कहा है कि वे अपने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी एवं नजदीकी ग्राहक सेवा केन्द्र से संपर्क कर ई-केवाईसी पूर्ण करा सकते है अथवा किसान स्वयं भी दिये गये लिंक के माध्यम से ओटीपी आधारित ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। इस हेतु ग्रामवार समाधान शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राही सबंधित बैंक में संपर्क कर आधार सीडिंग/डीबीटी सक्रिय कराने हेतु आधार कार्ड एवं पासबुक की छायाप्रति, आवेदन के साथ बैंक में जमा कर अथवा नजदीकी पोस्ट ऑफिस में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आधार आधारित भुगतान हेतु नवीन खाता चालू कर सकते हैं।

ऐसे हितग्राही जिनके पंजीयन में भूमि विवरण आधार से लिंक नहीं है, वे अपने क्षेत्रीय कृषि अधिकारी के पास आधार कार्ड एवं बी-1 की छायाप्रति जमा कर पूर्ण करा सकते हैं।

ऐसे कृषक जो वर्तमान में स्वयं अथवा ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से योजना में नवीन पंजीयन करा रहे हैं तो सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रुप से क्षेत्रीय कृषि अधिकारी या विकासखण्ड कृषि कार्यालय में जमा करें, जिससे की समयावधि में सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके।
ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा ई-केवायसी अथवा लैण्ड रिकार्ड में आधार लिंक नहीं कराया गया है, बैंक द्वारा डी.बी.टी. हस्तांतरण हेतु इनेबल नहीं होने, पंजीयन निरस्त होने, पंजीयन उपरांत विभाग में दस्तावेज जमा नहीं करने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

समस्त किसानों से अपील किया गया है कि शासन द्वारा 16वीं किस्त जारी होने के पूर्व अनिवार्य रुप से निर्धारित तिथियों में आयोजित शिविरों में जाकर उक्त कार्य कराएं अन्यथा योजना के लाभ से वंचित हो सकते है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP BRM के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
Next: Breast Cancer: 23 लाख महिलाओं को स्तन कैंसर, भारत में हर 22 में से 1 को बीमारी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.