महाराष्ट्र में 20 और झारखंड में 13 व 20 नवंबर को मतदान, 23 को आएगा रिजल्ट

  • झारखंड में दो चरण में चुनाव होगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 (Assembly Election 2024) की तारीख घोषित कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉक्टर सुखबीर सिंह संद्धु के साथ दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान किया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जॉब न्यूज: पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

मंगलवार दोपहर में Election Commission of India की Press Conference हुई। विज्ञान भवन में पहले चुनावी तैयारियों की जानकारी दी गई। इसके बाद मतदान की तिथि और मतगणना पर विस्तान से जानकारी साझा की गई।
राजीव अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो वादा किया था,वह किया। सोशल मीडिया (Social Media) पर लगाम लगाई। जम्मू कश्मीर में धमकी दी जा रही थी। चुनाव कराया गया। 130 करोड़ रुपए जब्त किया गया। हरियाणा में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें: हो गया धरना, अब 28 को हड़ताल, पढ़िए पूरा डिटेल

जानिए चुनाव से जुड़ी खास बातें

-मतदान स्थल पर कुर्सियों की व्यवस्था होगी, ताकि लाइन में लगे लोगों को राहत मिल सके।
-85 साल से ऊपर वाले को घर से वोट देने की सुविधा होगी। निर्वाचन टीम घर पर जाएगी वोट लेने।
-पूरी व्यवस्था की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: धरने के दौरान मुर्गा चौक पर भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, कई यूनियन नेता बाल-बाल बचे

महाराष्ट्र में चुनाव

27 अक्टूबर को नोटिफिकेशन
20 नवंबर को मतदान
23 नवंबर को वोटों की गिनती

ये खबर भी पढ़ें: सिपाही की पत्नी-बेटी को तलवार से काटा, आगजनी, एसडीएम की पिटाई

यह जानकारी भी है खास

-सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी नियमों का पालन करें। नियमों उल्लंघन न किया जाए।
-किसी तरह के प्रलोभन वाले कार्य पर नकेल कसी जाएगी।
-चेकिंग का मतलब यह नहीं है कि आम आदमी को परेशान किया जाए।
-पोलिंग स्टेशन 2 किलोमीटर के दायरे में होगा।

ये खबर भी पढ़ें: बड़ी खबर: पार्षद योगेश साहू के निधन से शोक में डूबा भिलाई, इस वजह से गई जान

उपचुनाव पर ये तारीख …

उत्तराखंड में 20 नवंबर को उपचुनाव है।
उत्तर प्रदेश और वायनॉड में 13 नवंबर को उपचुनाव।
13 नवंबर को 47 सीटों पर उपचुनाव होगा।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें