सेल कर्मियों के मुद्दे हल न होने से भड़के कर्मचारी, दुर्गापुर स्टील प्लांट के ईडी पीएंडए का घेराव
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए मुनिराजू के कार्यालय का घेराव किया है। लंबित मुद्दों का हल कराने की मांग की जा रही है। प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की जा रही है। दुर्गापुर स्टील श्रमिक यूनियन-एटक के बैनर तले जनरल सेक्रेटरी तरुण दास के नेतृत्व में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह को संबोधित मांग पत्र ईडी को सौंपा गया।
ये खबर भी पढ़ें: SAILNews: रिटायरमेंट के समय एक साथ 43 हजार की रिकवरी शुरू, अगले महीने से किस्तों में वसूली, इनकम टैक्स की राशि होगी वापस
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रबंधन की ढिलाई से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। वेतन समझौता होने के बाद बकाया एरियर का भुगतान और पे-स्केल का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी पूरी मेहनत से दुर्गापुर स्टील प्लांट के उत्पादन को शत-प्रतिशत से ज्यादा कर रहे हैं। बावजूद, कर्मचारियों के हक को मारा जा रहा है। इसलिए प्रबंधन तत्काल 39 माह का बकाया एरियर का भुगतान करे, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा।
एनजेसीएस सब-कमेटी में पे-स्केल तय होने के बाद उसे रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बकाया एरियर का भुगतान एक जनवरी 2017 से किया जाए। ग्रेच्युटी सिलिंग के आदेश को वापस लिया जाए और हाउस रेंट एलाउंस के मुद्दे को जल्द से जल्द हल किया जाए। इंसेंटिव स्कीम को रिवाइज किया जाए। साथ ही पूर्व कर्मचारियों को भी आवास की सुविधा दी जाए। टाउन सर्विसेस को बेहतर करने की मांग की गई। सीवर लाइन, मेडिकल और सड़क पर फोकस करने की जरूरत है।
शंभू चरण प्रमाणिक, उत्तम मंडल, गंगा सागर साव, निरंजन रॉय, अजीत सिंह, देवांश मंडल, रतिकांत शेखर, देवी प्रसाद घोष, नरसिंह ग्रुम, असित चक्रवर्ती, पार्थों बोस, देवाशीष आदि मैजूद रहे।