Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant, टाउनशिप, अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत का कारण कब्जेदार, घरों में बचाकर रखिए 18 तक पानी, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant, टाउनशिप, अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत का कारण कब्जेदार, घरों में बचाकर रखिए 18 तक पानी, देखें फोटो

Azmat ali 16/02/2026 1 minute read
Encroachment is the Cause of Severe Water Supply Problems in Bhilai Steel Plant Township and Hospital Conserve Water at Home

वाटर सप्लाई, सीवरेज लाइन के ऊपर अवैध निर्माण न करें। 17 फरवरी को पूरे टाउनशिप, प्लांट, अस्पताल में पानी सप्लाई रहेगी बंद। 18 को भी दिक्कत।

  • मरोदा में कब्जेदार की वजह से पूरे टाउनशिप में पानी को लेकर नई मुसीबत।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप, प्लांट और अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत होने होनी शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह से वाटर सप्लाई की मेन लाइन बंद करके मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इसलिए पानी को लेकर भयंकर दिक्कत सामने आने जा रही ह। इसलिए आप घर, कपड़े, गाड़ी धोने में पानी को बर्बाद मत कीजिएगा। घरों में पानी को बचाकर रखिए, ताकि आपात स्थिति से आप निपट सकें। अन्यथा दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।

मरम्मत कार्य में अब तक आ रही देरी का कारण कब्जेदार बना। पानी की पाइपलाइन पर अवैध निर्माण से नगर सेवाएं विभाग की टीम को कार्य शुरू करने कें दिक्कत हुई। कब्जेदार ने सड़क तक बाउंड्री बना ली। मजबूत ढलाई करके बाउंड्री की गई, जिसको तोड़ने में इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम को करीब 5-6 घंटे का समय लग गया।

यही वजह है कि पाइपलाइन को सुधारने का काम सोमवार रात में शुरू नहीं हो सका है। रविवार सुबह से ही लीकेज पकड़ में आ गया था। लेकिन, कब्जेदार की वजह से दिक्कत बढ़ी। अगर, अवैध निर्माण न होता तो मरम्मत कार्य सुचारू रूप से कर लिया गया होता। यहीं वाटर सप्लाई और सीवरेज लाइन अगल-बगल में है। अवैध निर्माण को तोड़ने में भी दिक्कत हुई।

मरोदा सेक्टर-एच पॉकेट के पास प्लांट को जाने वाली वाटर सप्लाइर की मेन पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हो गया है। लीकेज को पकड़ लिया गया है। जमीन के नीचे से लीकेज है। पाइपलाइन का मरम्मत कार्य वाटर मैनेजमेंट विभाग द्वारा किया जा रहा है।

अवैध निर्माण की वजह से कार्य करने में दिक्कत आ रही थी। इसको देखते हुए तत्काल अवैध को ध्वस्त किया गया। मंगलवार सुबह मरोदा पंप हाउस को बंद किया जाएगा। इसके बाद पानी का प्रेशर डाउन होने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकेगा।

सूचनाजी.कॉम की टीम मौके पर पहुंची तो वहां इंफोर्समेंट, इलेक्ट्रिकल, पीएचई के कार्मिक मौजूद रहे। सबकी जुबां पर यही था कि कब्जेदारों ने नाक में दम कर रखा है। कुछ साल पूर्व भी मरोदा में एक कब्जेदार ने मेन पाइपलाइन पर ही मकान बना लिया था, जिसकी वजह से पाइप टूटी थी। पूरे टाउनशिपवासियों को झेलना पड़ा था।

एक और ताज़ा मामला सेक्टर 5 के 25 मिलियन चौक पर ही पाइपलाइन के ऊपर ही कब्जे की कोशिश की जा रही है। बीएसपी के सामने आने वाले समय में यह बड़ी मुसीबत बनेगा।

इधर-टाउनशिप में पानी सप्लाई को लेकर कहा जा रहा है कि 17 फरवरी को सुबह पानी सप्लाई के बाद मरोदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पूरे टाउनशिप को भी पानी मिलना बंद हो जाएगा। दरअसल दिक्कत अगले दिन 18 फरवरी के लिए होने की संभावना है।

पाइपलाइन के ऊपर अवैध निर्माण होने के कारण संधारण कार्य में विलंब हो रहा है। 17 फरवरी को पूरे टाउनशिप में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। टाउनशिप के सभी निवासियों से अनुरोध है कि 17 फरवरी को जल का संयमित उपयोग करें तथा अगले दिन की आवश्यकता हेतु भी पर्याप्त पानी सुरक्षित रखें।

साथ ही, टाउनशिप के नागरिकों से अपील की गई है कि जल प्रदाय एवं सीवरेज जैसी आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित पाइपलाइनों के ऊपर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।

मरोदा स्थित जल शोधन संयंत्र को कल, 17 फरवरी 2026 को पूरी तरह से बंद करने की योजना है। इससे संयंत्र, पूरे कस्बे, अस्पताल और जल शोधन संयंत्र से जुड़े सभी संस्थानों में पानी की आपूर्ति लगभग 18 घंटे तक प्रभावित रहेगी। सभी से अनुरोध है कि वे इस आपात स्थिति के लिए अपने-अपने इंतजाम कर लें। असुविधा के लिए हमें खेद है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: पाइपलाइन फटी, भिलाई टाउनशिप, PLANT, अस्पताल में नहीं आएगा पानी, बचाकर रखिए जल
Next: Bhilai Steel Plant के मजदूरों को नहीं मिला बोनस, लीव इंकैशमेंट, जीएम के सामने फूटा गुस्सा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.