Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: खाते में पैसा भेजने से पहले EPFO का अड़ंगा, पढ़िए SAIL CPF Trust विवाद
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension: खाते में पैसा भेजने से पहले EPFO का अड़ंगा, पढ़िए SAIL CPF Trust विवाद

14/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-EPFOs-hurdle-before-sending-money-to-the-account-read-SAIL-CPF-Trust-controversy

ईपीएफओ ने गेंद को दिल्ली के पाले में डाल दिया है। इधर-सेल (SAIL) प्रबंधन भी मौन साधे हुए है। 

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) पर गंभीर आरोप लगाया गया है। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) को लेकर ईपीएफओ (EPFO) फंसता दिख रहा है।
उच्च पेंशन की अदायगी से पहले ही सेल के सभी यूनिट के सीपीएफ ट्रस्ट (SAIL CPF Trust) से विवाद हो गया है। इस पर ईपीएफओ ने गेंद को दिल्ली के पाले में डाल दिया है। इधर-सेल (SAIL) प्रबंधन भी मौन साधे हुए है।
सभी पीएफ ट्रस्ट (PF) के अंशदान को लेकर सवाल उठाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन: अदालत को भरमाने में जुटा EPFO, Pro-Rata Basis पर पेंशनभोगियों से बेईमानी…!
ईपीएफओ का कहना है कि Steel Authority of India Limited-सेल के सभी पीएफ ट्रस्ट ने अधिक बेसिक-डीए पर कंट्रीब्यूशन लिया और कंपनी कंट्रीब्यूशन दिया, जिसकी अनुमति उससे नहीं ली गई है। जबकि ईपीएस 95 के तहत ईपीएफओ के तरफ से वेज सीलिंग 15 हजार के अनुसार सभी पीएफ ट्रस्ट ने ईपीएस 95 के तहत 15 हजार का 8.33 प्रतिशत ईपीएफओ को अंशदान भेजता रहा। साथ ही सभी प्रशासनिक शुल्क का भी भुगतान पीएफ ट्रस्ट की तरफ से किया जाता रहा। साथ ही प्रत्येक वर्ष ऑडिट भी होता रहा।
ये खबर भी पढ़ें : EPS-95 पेंशनभोगी और परिजन बहुत दुखी, गुस्सा आया बाहर
यही वजह है कि उच्च पेंशन के लिए डिमांड लेटर जारी होने के बाद जमा पैसे को भी ईपीएफओ लौटा चुका है।
लगातार चेक वापस किया जा रहा है। लाखों रुपए कार्मिकों के खाते में वापस भेजे जा रहे हैं। पेंशन की प्रक्रिया थम सी गई है। अब लोकसभा चुनाव के बाद ही स्थिति और साफ हो पाएगी।

EPS 95 Higher Pension कंट्रीब्यूशन विवाद क्या है 

–स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Suchnaji.com को बताया कि ईपीएफओ मनमानी कर रहा है।
–ईपीएफओ का अब कहना है कि 15 हजार से अधिक बेसिक-डीए पर कंट्रीब्यूशन लेते हैं तो अनुमति लेनी थी। 8.33 प्रतिशत पेंशन में अंशदान जाना था।
–इम्प्लाइ और इम्प्लायर का 12 प्रतिशत अंशदान होता है। लेकिन ईपीएफओ ने वेजेज का सीलिंग 15 हजार रुपए रखा है। इससे अधिक कोई देना चाहता है तो स्वतंत्र है।
-पेंशन के लिए सीलिंग 15 हजार ही थी। इस पर 8.33 प्रतिशत यानी 1250 रुपए ईपीएफओ को दिया गया।
-अब ईपीएफओ का कहना है कि ईपीएफओ से अनुमति लिए बगैर ही 15 हजार की सीलिंग से ज्यादा पीएफ पर अंशदान लिया है। जबकि सेल के सभी सीपीएफ ट्रस्ट का ऑडिट होता। कभी भी ईपीएफओ ने सवाल नहीं उठाया।
ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 उच्च पेंशन योजना का विकल्प चुनने वालों के साथ EPFO कर रहा Denail Of Justice…!

ईपीएफओ ने हर साल ऑडिट किया, फिर क्यों मौन था?

सेल के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ईपीएफओ हरकत में आया था। अब अड़ंगा लगा रहा है। ईपीएफओ का कहना है कि हायर वेजेज पर पीएफ की कटौती गई है। 15 हजार की सीलिंग बना रखा था। 12 प्रतिशत कंट्रीब्यूशन टोटल वेजेज पर काटते हैं तो ईपीएफओ से अनुमति लेना था। ईपीएफओ के नॉलेज में लाना था।
ये खबर भी पढ़ें : पेंशनभोगी 80 वर्ष की आयु तक जीवित है तो पेंशन के रूप में मिलेंगे 83 लाख’

ईपीएफओ ने एक बार भी मेमो नहीं दिया

सवाल ये उठ रहा है कि ईपीएफओ ने ऑडिट किया है। उस वक्त क्यों नहीं सवाल उठाया? हर साल ऑडिट करते रहे। आर्गनाइजेशन ने अगर अनुमति नहीं लिया तो बोले क्यों नहीं? कंपनी चार्ज देता रहा।
आज तक ईपीएफओ ने एक बार भी मेमो नहीं दिया। इसका मतलब यह है कि सेल सीपीएफ ट्रस्ट सही कर रहा था। आज हायर पेंशन देने की बात आई है तो सवाल उठा दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन की ताज़ा खबर: ईपीएस कॉर्पस घाटे में, EPFO और PM पर यह दावा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी: Bhilai के रोहित तिवारी बने कार्यकारी अध्यक्ष
Next: ईपीएस 95 हायर पेंशन से वंचित करने की तैयारी, अब कोर्ट जाने की बारी, बड़ा नुकसान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.