Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: 55 हजार तक पेंशन, 25 लाख तक एरियर EPFO ने रोका
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension: 55 हजार तक पेंशन, 25 लाख तक एरियर EPFO ने रोका

25/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-Pension-up-to-Rs-55-thousand-arrears-up-to-Rs-25-lakh-stopped-by-EPFO
  • Steel Executive Federation of India-SEFI चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर भी सक्रिय।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) पर सबकी नजर टिकी हुई है। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employees Pension Scheme 1995) के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) से उच्च पेंशन मिलनी है।

ये खबर भी पढ़ें: Pension बजट अब 1.41 लाख करोड़: सेना के कुल बजट में 30.66% वेतन-भत्तों और 22.70% हिस्सा पेंशन के लिए

कार्मिकों की पेंशन गणना के अनुसार अधिकतम 55 हजार रुपए तक पेंशन बन रही है। जबकि, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) समेत तमाम पीएसयू की पेंशन रोक दी गई है।

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म जमा करने के बाद पैसा तक ईपीएफओ (EPFO) के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: Employees State Insurance Scheme: कर्मचारी ईएसआई योजना की बड़ी रिपोर्ट जारी, महिला और ट्रांसजेंडर के ये आंकड़े

पीएफ ट्रस्ट का विवाद सामने आया। इसको गंभीरता से लेते हुए दिल्ली से ईपीएफओ को एक आदेश आया और पूरी प्रक्रिया ही रोक दी गई। जिन लोगों ने पैसा जमा कराया था, उनका पैसा वापस कर दिया गया।

भिलाई स्टील प्लांट के एक जनरल मैनेजर की बात करें तो उनको हायर पेंशन के लिए करीब 45 लाख रुपए जमा करना है। इसी साल से ही उनकी पेंशन चालू होनी है। करीब 55 हजार रुपए पेंशन बन रही है। फिलहाल, ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हायर पेंशन के इंतजार में हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024: ईपीएस 95 न्यूनतम Pension का हस्र देख चिढ़े पेंशनभोगी, बोले-बदल दो पेंशन फॉर्मूला

2015-16 में रिटायर और पेंशन 36 हजार तक

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) की ट्रेड यूनियन सीटू (Trade Union CITU) के जनरल सेक्रेटरी जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी के मुताबिक सरकार और ईपीएफओ की ढिलाई से कार्मिक परेशान हो रहे हैं। कर्मचारियों को करीब 25 लाख तक एरियर मिलना है। साल 2015-16 में जिनका 58 साल पूरा हुआ, उनकी पेंशन करीब 36 हजार के आसपास बन रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पीएम मोदी-EPFO पर इतना गुस्सा, सीनियर सिटीजन बोले-EPS 95 Minimum Pension पर 78 लाख पेंशनर्स की उम्मीदें खत्म…

बीएसपी कार्मिकों की पेंशन गणना के बाद अलग-अलग ग्रेड के हिसाब से अलग-अलग राशि आई है। हम लोगों ने अब तक जितना पेंशन कैल्कुलेशन किया, उसमें सबसे ज्यादा करीब 55 हजार रुपए पेंशन एक जीएम की दिखी।

ये खबर भी पढ़ें: Shri Shankaracharya Professional University Bhilai के प्लेसमेंट कैंप में आए 600 स्टूडेंट, महिन्द्रा संग इन कंपनियों में मिला जॉब

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और पेंशन का अधिकार

स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (Steel Executive Federation of India-SEFI) चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर का कहना है कि हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। ईपीएस 95 हायर पेंशन का मामला दिल्ली से ही हल होना है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है, उसी आधार पर पेंशन का अधिकार है। कहीं सुधार करना है तो कंपनी करेगी। ऐसे ही रोक देना गलत है।

ये खबर भी पढ़ें: Pension बजट अब 1.41 लाख करोड़: सेना के कुल बजट में 30.66% वेतन-भत्तों और 22.70% हिस्सा पेंशन के लिए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Breaking: Dy CM विजय शर्मा ने Bhilai, साजा में हत्या, कवर्धा झंडा कांड और खुद पर हुए FIR पर कांग्रेस को घेरा…देखिए Video
Next: भिलाई टाउनशिप में खुलेगा हमर क्लिनिक, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, BSP नहीं दे रहा था NOC, मोहल्ला क्लिनिक पर फोकस

Related Stories

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Results First Election in 107 Years BMS Becomes the First Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election Result: 107 साल में पहली बार चुनाव, BMS बनी पहली मान्यता प्राप्त यूनियन

Azmat ali 24/09/2026
SAIL 54th AGM Highlights Revenue Exceeds 1.09 Lakh Crore for the First Time, Dividend Declared
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL 54th AGM Highlights: वंदे भारत के पहियों से नौसेना के 5 युद्धपोतों तक पहुंचा सेल का स्टील, पहली बार ₹1.09 लाख करोड़ से ज्यादा राजस्व, ये लाभांश

Azmat ali 24/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election 2026 Results Vote Counting begins Trends to Follow Soon (2)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election Results 2026: वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान…

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.