Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • First Phase Election 2024: सबसे ज्यादा IAS-IPS देने वाला बिहार पिछड़ा, लक्षद्वीप-त्रिपुरा जैसे छोटे स्टेट ने मारी बाजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

First Phase Election 2024: सबसे ज्यादा IAS-IPS देने वाला बिहार पिछड़ा, लक्षद्वीप-त्रिपुरा जैसे छोटे स्टेट ने मारी बाजी

21/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
First-Phase-Election-2024-Bihar_-which-gives-the-highest-number-of-IAS-IPS_-lags-behind_-small-state

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का पहले फेज हुआ सम्पन्न

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। लोकसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग हुई। सात चरणों की वोटिंग में शुक्रवार को पहले चरण में कुल 21 राज्य के एक सौ दो (102) निर्वाचन क्षेत्रों के वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शुक्रवार देर रात तक मतदान का मोटा-मोटी आंकड़ा जारी हो चुका था, लेकिन बहुत से लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन केन्द्रों में देर तक वोटिंग होती रही, जिसका वास्तविक आंकड़ा कुछ घंटे बाद ही स्पष्ट हो पाया।

पहले चरण के 21 राज्यों की वोटिंग परसेंट पर नजर डाले तो हर साल सबसे ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) जैसे शीर्ष अफसर देश को देने वाला बिहार वोटिंग परसेंट में सबसे फिसड्‌डी साबित हुआ। जबकि त्रिपुरा जैसा पूर्वोत्तर भारत का छोटा राज्य और लक्षद्वीप जैसा केन्द्र शासित प्रदेश में जबरदस्त वोटिंग हुई। यहां के वोटर्स ने खूब वोट डाले।

गौरतलब है कि देर शाम तक हुई वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट आंकड़े जारी किए गए, जिसे लगभग फाइनल आंकड़ा माना जा रहा है। लेकिन कुछ निर्वाचन क्षेत्र के गिने-चुने मतदान केन्द्र में मतदान प्रतिशत में मामूली बदलाव हो सकता है, फिर भी, आंकड़ों में उल्लेखनीय बदलाव दर्ज किए जाने की संभावना काफी कम है।

यहां 80 परसेंट से ज्यादा हुई वोटिंग

लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा 83.88% वोटिंग हुई। त्रिपुरा में 81.62%, पश्चिम बंगाल 81.30% और सिक्किम में 80.03% वोटिंग दर्ज की गई।

राज्यवार वोटिंग परसेंट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 63.99%, अरुणाचल प्रदेश में 72.74%, असम में 75.95%, उत्तरप्रदेश में 60.25%, उत्तराखंड में 55.89%, छत्तीसगढ़ में 67.56%, जम्मू-कश्मीर में 68.27%, तमिलनाडु में 69.46%, नागालैंड में 56.91%, पुडुचेरी में 78.80%, मणिपुर में 72.17%, मध्यप्रदेश में 67.08%, महाराष्ट्र में 61.87%, मिजोरम में 56.60%, मेघालय में 74.26%, राजस्थान में 57.26 परसेंट वोटिंग हुई है। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों की जन्मभूमि बिहार में 50 परसेंट से भी कम केवल 48.88% वोटिंग हुई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024: फर्स्ट फेज इलेक्शन के बाद रिजल्ट की अटकलें तेज, क्या कहता है ट्रेंड, जानिए
Next: Chhattisgarh Big News: भीषण गर्मी में सरकार का स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, मंडे से नहीं लगी क्लासेस

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.