Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिटायरमेंट पर सवा करोड़ का फंड और 25 हजार तक पेंशन, NPS का तरीका
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

रिटायरमेंट पर सवा करोड़ का फंड और 25 हजार तक पेंशन, NPS का तरीका

19/02/2024 1 minute read
Fund-of-Rs.-1.25-crore-and-pension-up-to-Rs.-25-thousand-on-retirement-this-is-the-method-of-NPS
  • 20 साल में किसी ने NPS में करीब 36 लाख रुपए जमा किया तो उसको 10% ब्याज दर के हिसाब से कुल 1.15 करोड़ रुपए का फंड मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। क्या आप भी चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद आपके पास करीब सवा करोड़ का फंड हो। हर माह 25 हजार रुपए तक की पेंशन मिलती रहे। आपका अर्थतंत्र बना रहे। परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें। किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आने पाए। तो आप बिल्कुल परेशान मत होइए। आसान रास्ता है। नौकरी में रहते हुए रिटायरमेंट के बाद का बेहतर इंतजाम कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: सेक्टर-3 सामुदायिक भवन अब बना स्टील क्लब व रिक्रिएशन सेंटर, जानिए सुविधाएं

25 हजार तक की पेंशन के लिए इतना करना है जमा

पेंशन से जुड़े जानकार बता रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद का अभी से सोचना शुरू कर देना चाहिए। उदाहरण के तौर पर किसी ने 40 साल की उम्र से NPS में निवेश करना शुरू किया तो रिटायरमेंट की उम्र 60 साल तक पैसा जमा करना होगा। हर महीने करीब 15 हजार रुपए के आसपास पैसा जमा किया जाएगा। लगातार 20 साल तक 15,000 रुपए NPS में पैसा जमा करने पर ही पेंशन बनेगी। इस तरह 20 साल में किसी ने NPS में करीब 36 लाख रुपए जमा किया तो उसको 10% ब्याज दर के हिसाब से कुल 1.15 करोड़ रुपए का फंड मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : BSP कर्मचारी पर CBI एक्शन: कर्मचारियों के ट्रांसफर पर BWU का बड़ा सवाल

खास बात यह है कि 20 साल बाद जब कुल फंड 1.15 करोड़ रुपए हो जाएगा तो मैच्योरिटी के बाद इसमें से 60% रकम निकालते हैं, तो यह रकम करीब 69 लाख रुपए बैठेगी। बाकी का 40% यानी 46 लाख रुपए एन्युटी के लिए छोड़ दें। 6 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से आपको अब हर महीने करीब 25 हजार रुपए तक पेंशन मिलती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Pension News: क्या आप जानते हैं कितने प्रकार की पेंशन होती है, पढ़िए डिटेल

आप भी जानिए क्या है नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सेवानिवृत्ति लाभ योजना है, जो सभी ग्राहकों को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की सुविधा प्रदान करती है। यह योजना जनवरी, 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी। इसे 2009 में सभी लोगों के लिए खोल दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : रिटायरमेंट के बाद शादी: पति-पत्नी और बच्चे को परिवार पेंशन मिलेगी या नहीं, पढ़िए

दो लाख तक टैक्स में छूट भी

जानकार बता रहे हैं कि NPS में जमा पैसे को इक्विटी, गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और नॉन गवर्नमेंट सिक्योरिटीज के अलावा फिक्स इनकम में इन्वेस्ट करने का बेहतर अवसर है। समझदार लोग इंवेस्ट करते हैं, ताकि भविष्य में बेहतर आर्थिक लाभ मिल सके। NPS में निवेश से टैक्स में छूट की सुविधा भी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : E-PPO: ऑनलाइन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम का उठाइए फायदा, ये है 7 मॉड्यूल

इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80CCD (1), 80 CCD(1b) और 80 CCD(2) के तहत टैक्स छूट मिलती है। NPS पर सेक्शन 80C के तहत 1.50 लाख रुपए से अलग 50,000 रुपए की और छूट ले सकते हैं। एनपीएस में निवेश कर आप इनकम टैक्स में दो लाख रुपए तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स की भड़ास निकली सरकार, EPFO पर, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 55 से 200 रुपए तक हर माह कीजिए जमा, किसानों को मिलेगी 3 हजार पेंशन
Next: SAIL Durgapur Steel Plant: ट्रैक्टर ने कर्मचारी को कुचला, मौके पर मौत, कर्मचारियों का हंगामा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.