कचरे की आग ने नेहरूनगर अंडरब्रिज के शेड को किया खाक, राहगीरों की बची जान, देखिए तस्वीरें
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कचरे में आग लगाने की हरकत भिलाई में थम नहीं रही है। हर दिन कहीं न कहीं आग की घटना सामने आ रही है। कचरे की आग ने नेहरूनगर अंडरब्रिज के शेड को अपनी चपेट में ले लिया है। करीब 20 मीटर लंबा शेड जलकर खाक हो गया है। भीषण आग की वजह से यातायात को रोक दिया गया। दोनों तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो सके। आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

मंगलवार दोपहर नेहरूनगर अंडरब्रिज और सेक्टर एरिया के बीच कचरे में आग लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि यहां गन्ना का छिल्का और नारियल का अवशेष रखा हुआ था। इसी में किसी ने आग लगा दी। भीषण गर्मी की वजह से देखते ही देखते आग फैलती गई और झाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग की लपटें अंडरब्रिज पर लगे शेड को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सेल प्रबंधन को खुली चुनौती, 39 महीने का एरियर देना है तो दीजिए, वरना कोर्ट में निपटेंगे

हवा का रुख पूर्व से पश्चिम दिशा होने की ओर होने से आग तेजी से शेड पर फैल गई। भिलाई स्टील प्लांट और नगर निगम के फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर डटी रही। बता दें कि भिलाई टाउनशिप में रोज कचरे में आग की वारदात सामने आ रही है। शरारती तत्वों की यह हरकत अब जानलेवा बन सकती है। गनिगम था कि दिन में आग लगी। अगर, रात में आग की घटना हुई होती तो रेलवे को भी नुकसान पहुंच सकता था। मुंबई-हावड़ा रूट की यहीं से गुजरती हैं।
सीएम भूपेश बघेल के तर्ज पर विधायक देवेंद्र ने शुरू की भेंट-मुलाकात, तत्काल समस्या समाधान पर जोर