Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में गैस रिसाव, प्रोपेन प्लांट में आग से विस्फोट, रेस्क्यू से बची 5 कर्मचारियों की जान, पढ़िए मॉक ड्रिल में क्या हुआ…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में गैस रिसाव, प्रोपेन प्लांट में आग से विस्फोट, रेस्क्यू से बची 5 कर्मचारियों की जान, पढ़िए मॉक ड्रिल में क्या हुआ…

27/09/2023 1 minute read
Gas-leak-in-Bhilai-Steel-Plant-fire-in-propane-plant-lives-of-5-employees-saved-by-rescue-read-what-happened-in-the-mock-drill…-3

-प्रोपेन प्लांट में आपदा प्रबंधन के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बेहद खतरनाक श्रेणी (MAH) में आने वाले प्रोपेन प्लांट विभाग में आपदा प्रबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

प्रत्येक विभाग में आकस्मिक आपदा से निपटने के लिए कुछ प्रोटोकॉल बनाये गए हैं। इस प्रोटोकॉल के जांच हेतु समय-समय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है। दुर्घटना के दौरान बचाव कार्य से लेकर दुर्घटना पर काबू पाने जैसे कार्यों को मॉक ड्रिल के माध्यम से बखूबी अंजाम देते हुए, इस योजनाबद्ध अभ्यास को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

सुबह 11.00 बजे अचानक प्रोपेन गैस का रिसाव शुरू हो गया एवं विस्फोट के कारण एक श्रमिक बुरी तरह आहत हो गया। विभाग की तरफ से तुरंत उस कर्मी को रेस्क्यू किया एवं फायर ब्रिगेड विभाग में अग्निश्मन वाहन व मेन मेडिकल पोस्ट में एम्बुलेंस के लिए फोन किया।

साथ ही साथ दुर्घटना की सूचना प्लांट कंट्रोल, सुरक्षा अभियांत्रिकी, सिविल डिफेंस, पर्यावरण विभाग, कार्य प्रबंधक, सीआईएसएफ कंट्रोल, मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं), मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण एवं उपयोगिताएं), कार्यपालक निदेशक (संकार्य कार्यालय) तथा निदेशक प्रभारी कार्यालय में दी गई।

दुर्घटना स्थल पर अग्निश्मन वाहन 5 मिनट एवं एम्बुलेंस 4 मिनट में ही पहुंच गई। चपेट में आए व्यक्ति को उपचार हेतु मेन मेडिकल पोस्ट भेज दिया गया तथा आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। साथ ही गैस रिसाव को तुरंत बंद कर कार्य स्थल से सभी 5 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 10 मिनट में स्थिति को सामान्य कर विभाग का कार्य पुनः सामान्य रूप से प्रारंभ कर दिया गया।

मॉक ड्रिल रिव्यू मीटिंग के दौरान विभागीय सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार चंद्रा ने बताया कि प्रोपेन गैर विषैली गैस है, जिससे गैस लगने का खतरा तो नहीं होता, लेकिन यह बेहद विस्फोटक गैस होती है।

विभाग प्रमुख महाप्रबंधक (प्रोपेन स्टोरेज एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट) रमेश प्रसाद अहिरवार ने कहा कि मॉक ड्रिल एक सुपर सोनिक औजार है, जो 7-Habits of highly effected people की एक आदत “Sharpen the Saw” की तरह है और व्यक्ति को हर वक्त सुरक्षा के प्रति चौकन्ना व सक्रिय बनाये रखती है।

उन्होंने बताया कि हमारे विभाग में बेहद खतरनाक श्रेणी (MAH) के समस्त अनिवार्य मापदंड (Statuary Parameters) समय पर पूर्ण कर लिए जाते है। मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएं) एके जोशी ने मॉक ड्रिल कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए इसकी निरंतरता बनाये रखने पर जोर दिया।

इस दुर्गम स्थिति से निपटने के लिये विभिन्न एजेंसियों के साथ साथ प्रोपेन प्लांट विभाग से केआर चौरेन्द्र, निलेश भांगे, खगपति नाईक, मोहन बिसाई, डीपी सिंह, संतोष उरांव, छोटेलाल, संजय प्रसाद, परदेसी राम देवांगन, नंदी केश्वर तथा पोषण यादव आदि ने अथक प्रयास किया।

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश की मानवता की मिसाल, एम्बुलेंस के लिए छोड़ दी कुर्सी
Next: सेक्टर-1 साख समिति और उपभोक्ता भंडार पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, BSP मौन, सड़क पर जमकर हंगामा

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.