Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026 (Last updated: 16/09/2026) 1 minute read
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point

सीएमओ इंचार्ज डाक्टर उदय लगातार कुछ नया कर रहे। मरीज खुश। बुधवार सुबह से ही नई सौगात शुरू। हर दिन आते हैं करीब 2 हजार लोग।

  • मेरा गौरव, मेरा सेक्टर 9 हॉस्पिटल। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 हॉस्पिटल से अच्छी खबर है। अब ओपीडी में कदम रखते ही कोई भी बीपी, पल्स, वेट और आक्सीजन की जांच करा सकता है। 10 लोगों की टीम यहां तैनात कर दी गई है। जांच में जो भी रिपोर्ट आएगी, उसे मेडिकल बुक पर दर्ज कर दी जाएगी। डाक्टर्स रूम में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल की ओपीडी में हर दिन करीब 2000 लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में डाक्टर्स रूम में मरीज बीपी, पल्स, आक्सीजन, वेट कराने को लेकर परेशान हो रहे थे। वहां भीड़ की वजह से खासा दिक्कत थी। समस्या का समाधान करते हुए अब डाक्टर्स रूम के बजाय ओपीडी गेट के पास ही बीपी, वेट और आक्सीजन आदि की जांच की जा रही है। जरूरी नहीं सिर्फ मरीजों की ही यहां जांच होगी। मरीज के साथ जाने वाले भी अपनी जांच यहां फ्री में करा सकते हैं।

नई सौगात की शुरुआत बुधवार सुबह अस्पताल के मुखिया डाक्टर उदय ने कर दी है। इस दौरान सीएमओा डाक्टर संबिता पंडा,  हॉस्पिटल के जीएम संजय कुमार, संजय दवे, डाक्टर गुंजन कुमार, डाक्टर दीपक महापात्रा, डाक्टर शेख रिसायसत इलाही आदि मौजूद रहे।

खास बात यह है कि मरीजों के लिए नई सौगात के साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी दिया गया है। जिस प्वाइंट पर जांच होगी, वहीं सेल्फी स्टैंड रखा गया है, ताकि जांच के बाद मुस्कुराते हुए मरीज ओपीडी में डाक्टर्स के पाएं। इसका मकसद यह है कि मरीजों के बीच अस्पताल और डाक्टर के प्रति अच्छी भावना पैदा हो। इससे सेक्टर 9 हॉस्पिटल की ही ब्रांडिंग होगी। सीएमओ इंचार्ज बनने के बाद से डाक्टर उदय लगातार कुछ न कुछ नया करते जा रहे हैं। इस बात की मरीज और हॉस्पिटल के स्टाफ भी तारीफ कर रहे हैं।

सेल्फी प्वाइंट पर लिखा है-मरीजों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं भिलाई इस्पात सयंत्र। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद। मेरा गौरव मेरा सेक्टर 9 हॉस्पिटल।

पढ़िए डाक्टर उदय ने मरीजों के बीच क्या कहा…

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की ओपीडी में सभी मरीजों के वजन, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और ब्लू ऑक्सीजन लेवल चेक करने की सुविधा से सभी मरीज खुश हैं। अस्पताल प्रबंधन और भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन को साधुवाद दे रहे हैं कि नित नई जन उपयोगी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और इसी खुशी में वह सेल्फी पॉइंट में अपनी तस्वीर खींच कर अपने मोबाइल पर रख रहे हैं और कह रहे हैं मेरा गौरव मेरा सेक्टर 9 हॉस्पिटल।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.