Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोल इंडिया में मसीहा बनने के चक्कर में पलटू राम की मिली उपाधि
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

कोल इंडिया में मसीहा बनने के चक्कर में पलटू राम की मिली उपाधि

08/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-10-08-at-17.45.28

-सीटू नेता का कहना है कि स्थिति इतनी हास्यास्पद हो गई कि कोर्ट में इनके वकील DPE का फुलफार्म बताने में असमर्थ होकर हांफते दिखे।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। कोल इंडिया के कामगारों की किस्मत के साथ ही नेताजी का भविष्य भी दांव पर लग गया है। कोयला श्रमिक संघ-सीटू के जनरल सेक्रेटरी वीएम मनोहर ने कोल इंडिया के एक श्रमिक नेता का नाम लिए बगैर कटाक्ष कर दिया है। अपने आप को श्रमिकों का मसीहा दिखाने की कोशिश में लगे वयोवृद्ध नेता ऐन वक्त पर पानी का बुलबुला साबित हुए। मौजूदा हालात को लेकर कटाक्ष किया गया है।
सीटू नेता का कहना है कि NCWA 11 के वेतन और एरियर भुगतान के निर्णय को कुछ अधिकारियों द्वारा वेवजह कोर्ट में घसीटने पर एक वयोवृद्ध नेता बगैर सोचे समझे खैर ख़्वाही और कामगारों के बीच अपने आप को मसीहा दिखाने के चक्कर मे कोर्ट में पार्टी बनकर अपने मुंह मिया मिट्ठू बन गए।
इतना ही नहीं, इसके बाद अपने को हीरो बताकर अनाप सनाप बयानबाजी भी शुरू कर दिए कि भले ही कोर्ट ऑफ कंटेम्प हो, बढ़ी हुई सेलरी रुकने नहीं दूंगा। जबकि उस समय तक सैलरी रोकने के विकल्प पर किसी का ध्यान ही नहीं था। कोर्ट ऑफ कंटेप्ट और सेलरी नहीं रुकने देंगे जैसे बयानबाजी का असर हुआ कि प्रबंधन आपाधापी में इनके बयान का उलट कर ही अपना बचाव करने की कोशिश करने लगा। आज जो प्रबंधन ने सैलरी होल्ड का स्टेप उठाया। इसी नेता के बड़बोलेपन और बयानबाजी का परिणाम है। कोर्ट में जब इनकी और इनके वकील की वास्तविक जरूरत आयी तो दोनों पानी के बुलबुले की तरह फिसड्डी साबित होकर धराशाही हो गए।
सीटू नेता का कहना है कि स्थिति इतनी हास्यास्पद हो गई कि कोर्ट में इनके वकील DPE का फुलफार्म बताने में असमर्थ होकर हांफते दिखे। जिससे जज को समझने में देर नहीं लगी कि यह टाइम पास वाले हैं और मैटर की जमीनी हकीकत से कोसो दूर हैं। जज ने CIL के साथ ही इनकी तारीख भी रखकर इन्हें आईना दिखाने का काम किया। अब श्रमिकों के ये स्वघोषित नेता न घर के रहे न घाट के…।
कोर्ट में पार्टी बनना इनके हल्केपन और अनुभवहीनता को दर्शाता है। कारण कोर्ट और ट्रेड यूनियन दोनों के प्रति CIL जबाबदेह था। फिर इन्हें इतनी छोटी समझ भी नहीं आई। बाकी यूनियन के अनुभवी नेता जब CIL पर इसके लिए आंदोलन का दबाब बनाकर उसे जबाबदेह बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है तो ऐसे में इनकी नासमझी भरा कदम श्रमिकों की लड़ाई को कमजोर करने पर आमादा है।
यूनियन का कहना है कि इस स्वघोषित मसीहा की मानसिक स्थिति आज इतनी बदतर हो गयी है कि 2-2 मिनट पर अपनी बातों से पलट कर मसीहा की जगह पलटू राम की उपाधि से श्रमिकों द्वारा नवाजे जा रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant में यूनियन चुनाव का शंखनाद करने दिल्ली तक गूंजी आवाज, कोर्ट जाने की भी तैयारी
Next: Bhilai Steel Plant ने इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के क्षेत्र मंडला को दिया एम्बुलेंस

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.