सेल कर्मी के बेटे को भारत सरकार ने एक लाख, ओडिशा सरकार ने 75 हजार का दिया पुरस्कार, अब चीन में करेगा चमत्कार
कर्मचारी का बेटा अक्टूबर 2022 में शंघाई, चीन में होने वाली विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पुणे में प्रशिक्षण ले रहा है।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र के कोल्ड रोलिंग मिल के एमओएमटी जेजे चौधरी और नमिता चौधरी के पुत्र स्वागत चौधरी ने प्रिंट मीडिया टेक्नोलॉजी श्रेणी के तहत इंडिया स्किल्स-2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर इस्पात शहर को गौरवान्वित किया है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें: सेल मना रही स्थापना के 50वें साल का उत्सव, कंपनी का स्पेशल लोगो लांच
तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सचिव, कौशल और उद्यमिता मंत्रालय राजेश अग्रवाल ने स्वागत चौधरी को उपलब्धि प्रमाण-पत्र और 75,000 रुपये के चेक सहित पुरस्कार प्रदान किए। विशेष रूप से 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक युवाओं ने 54 कौशल प्रतिस्पर्धा में भाग लिए। वर्तमान में स्वागत अक्टूबर, 2022 में शंघाई, चीन में होने वाली विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पुणे में प्रशिक्षण ले रहा है।
ये खबर भी पढ़ें:ड्यूटी जाते समय सेल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
हाल ही में, स्वागत को ओडिशा सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया, जहां उसे योग्यता प्रमाण पत्र और 1,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला था। श्री चौधरी के दो बेटों में से बड़े, स्वागत ने सीवी रमण ग्लोबल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बी-टेक की डिग्री पूरी कर वर्तमान वे अमेरिका आधारित कंपनी एपीआईएसीआरओ में कार्यरत है। उन्होंने इस्पात इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेक्टर-20 से दसवीं और बारहवीं कक्षा की पढाई क्रमश: वर्ष 2016 और 2018 में पूरी की।
ये खबर भी पढ़ें:उत्पादन कम होते ही दुर्गापुर स्टील प्लांट के दो कर्मचारियों में झड़क, एक कर्मी ने दूसरे की दांत से काटी अंगुली