Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शाबाश…! SAIL Rourkela Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों की मेहनत लाई रंग, अप्रैल से अगस्त तक रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन हुए दनादन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

शाबाश…! SAIL Rourkela Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों की मेहनत लाई रंग, अप्रैल से अगस्त तक रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन हुए दनादन

02/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Hard-work-of-employees-and-officers-of-SAIL-Rourkela-Steel-Plant-record-production-from-April-to-August
  • राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा अप्रैल-अगस्त 2023 के दौरान रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल (SAIL), राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी) (Rourkela Steel Plant) ने प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ अप्रैल-अगस्त निष्‍पादन दर्ज किया है। चालू वित्त वर्ष के पहले पाँच महीनों के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में (सी.पी.एल.वाई. (CPLY)) इस्पात संयंत्र (Steel Plant) ने 1879716 टन तप्‍त धातु, 1729462  टन क्रुड स्‍टील (Crude Steel) और 1748349 टन विक्रेय  योग्य इस्पात का उत्पादन किया, जो क्रमश: 5.8 प्रतिशत, 4.3 प्रतिशत और 15.1 प्रतिशत का भारी वृद्धि दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC ने अपने इतिहास के किसी भी अगस्‍त में सर्वाधिक प्रोडक्शन किया अबकी बार

इसके अलावा, इस अवधि के दौरान 2977587 टन का सिंटर (Sinter) उत्पादन और सी.पी.पी.-1 और सी.पी.पी.-3 से औसतन संयुक्त (72.99 मेगावाट) बिजली उत्पादन भी इस्पात संयंत्र (Steel Plant) की स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अच्छा निष्‍पादन था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL NEWS: HSM, CO&CC और सीआरएम ने बोकारो स्टील प्लांट का सीना किया चौड़ा

सफलता को प्रेषण में भी देखा गया। 1730231 टन विक्रेय योग्य इस्पात का प्रेषण करके, आर.एस.पी. ने पहले पाँच महीनों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रेषण दर्ज किया और अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड में 11.23 प्रतिशत का सुधार किया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP ने अंतरिक्ष मिशन के लिए फिर भेजा स्पेशल स्टील

इस्पात संयंत्र (Steel Plant)की कई इकाइयों ने अगस्त माह के लिए अपने ए.बी.पी. (ABP) लक्ष्य हासिल कर लिये। अत्याधुनिक हॉट स्ट्रिप मिल-2 (Hot Strip Mill – 2 ) ने अगस्त, 2023 में सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन दर्ज करने के लिए कुल 224381 टन एच.आर. क्‍वायल रोल (HR Coil Roll) किए। न्यू प्लेट मिल ने भी पिछले किसी भी अगस्त महीने का अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज करने के लिए 84129 टन प्लेट्स रोल किए।

ये खबर भी पढ़ें : Water Supply: नेहरूनगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस और फरीदनगर में शनिवार को भी नहीं आएगा पानी

उल्लेखनीय है कि, आर.एस.पी. (RSP) ने अगस्त, 2023 में रेल और सड़क मार्ग से 385,321 टन भेजकर तैयार स्टील का सर्वश्रेष्ठ मासिक प्रेषण भी दर्ज किया। यह महीना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 48 साल के अंतराल के बाद आर.एस.पी. के ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस की बोलानी अयस्क खदानों से मैंगनीज अयस्क खनन (Manganese Ore Mining) फिर से शुरू किया गया । मैंगनीज ले जाने वाली पहली रेक 30 अगस्त 2023  को राउरकेला के लिए रवाना की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : बधाई हो…! इसी महीने से मिलेगा 9% बढ़ा हुआ HRA

आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने उत्साहजनक निष्‍पादन के लिए आर.एस.पी. (RSP) की समर्पित टीम को बधाई दी है। उन्होंने उनसे इस उल्लेखनीय गति को बनाए रखने और भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें : राजीव युवा मितान सम्मेलन: राहुल गांधी दे गए लॉजिस्ट्रिक सेक्टर से छत्तीसगढ़ की तरक्की का मंत्र, युवाओं का मजबूत किया तंत्र

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chairman Trophy-Director Incharge Trophy: सेल के यंग मैनेजर दीजिए ध्यान, 15 सितंबर तक कीजिए आवेदन
Next: SAIL RSP NEWS: क्या आप भी नेत्रदान कर किसी की जिंदगी में लाएंगे रोशनी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.