काम की खबर: Bhilai में दिखे आवारा मवेशी तो करिए Call, गाय पकड़ना अफसरों की जिम्मेदारी, होगा FIR
भिलाई नगर निगम के कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव ने सोमवार को एक आदेश जारी किया। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई शहर में अब आवारा घुमंतू मवेशियों को पकड़ने टीम आएगी। टीम पहले भी धर-पकड़ का काम करती थी, लेकिन इस बार आपके कॉल के तुरंत बाद टीम को आना पड़ेगा। आपको जहां भी घुमंतू मवेशी दिखे तो तुरंत आप अफसरों को कॉल कर सकते है। अफसर और उनकी टीम मवेशियों को पकड़ने आएंगे और गौठानों में गौवंशों को छोड़ दिया जाएगा। दरअसल भिलाई नगर निगम के कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव ने सोमवार को एक आदेश जारी किया। इसमें उल्लेख किया गया
भिलाई नगर निगम के कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव ने सोमवार को एक आदेश जारी किया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई शहर में अब आवारा घुमंतू मवेशियों को पकड़ने टीम आएगी। टीम पहले भी धर-पकड़ का काम करती थी, लेकिन इस बार आपके कॉल के तुरंत बाद टीम को आना पड़ेगा। आपको जहां भी घुमंतू मवेशी दिखे तो तुरंत आप अफसरों को कॉल कर सकते है। अफसर और उनकी टीम मवेशियों को पकड़ने आएंगे और गौठानों में गौवंशों को छोड़ दिया जाएगा। दरअसल भिलाई नगर निगम के कमिश्नर देवेश कुमार ध्रुव ने सोमवार को एक आदेश जारी किया। इसमें उल्लेख किया गया है कि ‘नगर पालिका निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर को आवारा पशु मुक्त साफ-सुधरा एवं स्वच्छ रखने के साथ-साथ दुर्घटना मुक्त रखने के उद्देश्य से संचालित “रोका-छेका संकल्प अभियान” को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने अधिकारियों को नियुक्त करने का जिक्र’ किया गया है। इसके लिए नोडल अधिकारी के तौर पर अनिल सिंह को नियुक्त किया गया है। जबकि टीम में अन्य अफसरों के लिए भी जिम्मेदारी तय की गई है। जोनवार टीम बनाई गई है। अलग-अलग इलाकों, नेशनल हाइवे, सेक्टर, पटरी पार में मवेशी दिखने पर आप तुरंत फोन कर सकते है। इसके लिए बाकायदा जिम्मेवारों के नंबर भी जारी किए गए है।