बोकारो स्टील प्लांट में ऊर्जा स्थल पार्क, ओपन जिम में कर्मचारी बनाएंगे सेहत
बीएसएल में ऊर्जा स्थल पार्क का उद्घाटन। ओपन ज़िम में कर्मी कार्यस्थल के तनाव को दूर करने का उठा सकते हैं लाभ। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने 26 अगस्त को प्लांट के अंदर पीपीसी भवन के समीप ऊर्जा प्रबंधन विभाग द्वारा विकसित "ऊर्जा स्थल" पार्क का उद्घाटन किया। ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक पंचिंग में गड़बड़ी, गैर हाजिरी से कटेगा वेतन, तनाव से एक कर्मी का ब्लड प्रेशर हाई इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं, अतिरिक्त प्रभार एमएम) सीआर मह
- बीएसएल में ऊर्जा स्थल पार्क का उद्घाटन। ओपन ज़िम में कर्मी कार्यस्थल के तनाव को दूर करने का उठा सकते हैं लाभ।
ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक पंचिंग में गड़बड़ी, गैर हाजिरी से कटेगा वेतन, तनाव से एक कर्मी का ब्लड प्रेशर हाई
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं, अतिरिक्त प्रभार एमएम) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (एच आर, अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP NEWS: नंदिनी खदान को मिली अत्याधुनिक मशीनों की सौगात
इस पार्क का मुख्य आकर्षण आतंरिक संसाधनों से बनाया गया "ओपन ज़िम (Open Gym)" है, जिसमें कर्मी कार्यस्थल के तनाव को दूर करने प्रकृति के मनोरम सान्निध्य में न केवल कुछ पल बिता पाएंगे, बल्कि खुद को तंदरुस्त रखने के लिए अपने फुर्सत के समय व्यायाम भी कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी खेल प्रतिभा सम्मान: राज्य-राष्ट्र स्तर पर जीते 6 स्वर्ण, 9 रजत व 26 कांस्य पदक
कर्मियों के लिए नियमित व्यायाम करने और उनमे एक स्वस्थ जीवन शैली बनाने हेतु इस जिम को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इसके साथ ही पार्क में तिरंगा और उसके समीप संविधान की प्रस्तावना भी लगायी गयी है. इस पार्क का विकास कार्यस्थल के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए उठाये जा रहे हमारे निरंतर प्रयासों में एक और कदम है।
निदेशक प्रभारी ने ऊर्जा प्रबंधन विभाग की पूरी टीम को उनके इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी और सभी से संयंत्र की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव, सतनामी समाज के युवाओं की गिरफ्तारी पर हंगामा, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, भूपेश बघेल दहाड़े