Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंसेंटिव स्कीम रिवीजन, पे-पॉकेट, हेल्थ सेंटर और मितान, BSP करे समाधान, कर्मचारी परेशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंसेंटिव स्कीम रिवीजन, पे-पॉकेट, हेल्थ सेंटर और मितान, BSP करे समाधान, कर्मचारी परेशान

30/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Incentive-scheme-revision-pay-pocket-health-center-and-Mitan-BSP-should-find-some-solution-employees-are-worried-1

-स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों के सब्र का बांध अब टूट रहा है। लगातार उम्मीद का सहारा लेने वाले कर्मचारी अब भड़कना शुरू हो गए हैं। एक बार फर इंसेंटिव स्कीम को जल्द रिवाइज करने की मांग की गई है।

स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें टाउनशिप में ‘मितान’ चालू करने, मुर्गा चौक पर स्थित फ्लाई ओवर के बगल वाली सड़क में गड्ढे भरने, कर्मियों का पे-पाकेट बढ़ाने की मांग की गई। साथ ही यूनियन नेताओं ने खुर्सीपार हेल्थ सेंटर के डॉक्टर के समय पर ना पहुंचने पर नाराजगी व्यक्ति की।

कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ सचिव रेशम राठौर ने कहा कि टाउनशिप में संचालित ‘मितान ‘केंद्र को प्रबंधन बंद कर दिया है, जिसके कारण से कर्मियों को मेडिकल बुक बनवाने सहित अन्य कामों के लिए प्लांट के अंदर जाना पड़ता है। प्रबंधन टाउनशिप में जल्द मितान सेंटर शुरू कराए। सचिव सुनील खरवार ने कहा कि टाउनशिप में सिविल मेंटेनेंस वर्क की सही मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कंपनी का जितना पैसा लगता है, उसके हिसाब से अच्छी क्वालिटी का काम हो।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस रवि ने कहा कि मुर्गा चौक पर स्थित फ्लाइ ओवर को ट्रकों के लिए बंद कर दिया गया है, जिसके कारण बगल की रोड से आना-जाना करते हैं। वहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रबंधन जल्द ही सड़क को ठीक करवाएं एवं फ्लाई ओवर का मेंटेनेंस करे। ताम्रध्वज सिन्हा ने कहा कि लंबे समय से इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन नहीं हुआ है। जल्द से जल्द इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन कराया जाए।

शिव शंकर सिंह ने कहा कि खुर्सीपार हेल्थ सेंटर के डॉक्टर 11:00 बजे ड्यूटी पहुंचते हैं और मरीज को खिड़की के बाहर खड़े होकर अपनी बीमारी बताने को बोलते हैं, उनके देर से आने से कर्मचारी परेशान तो होते ही हैं। लेकिन जिस तरीके से मरीज के साथ व्यवहार करते हैं, उससे मरीज अपमानित महसूस करते हैं।

यूनियन महासचिव वंश बहादुर सिंह ने कहा की टाउनशिप में मितान केन्द्र शुरू करने एवं टाउनशिप के सड़कों का मेंटेनेंस करने, टाउनशिप में कामों के सुपरविजन के लिए मैनपॉवर उपलब्ध कराने सहित सभी मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल की पूरी व्यवस्था चरमराती हुई नजर आ रही है। शीर्ष प्रबंधन आंख मूंद कर बैठा है। यदि इसमें जल्द सुधार नहीं किया गया तो कर्मियों का आक्रोश किसी भी दिन फूट सकता है।

बैठक में महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरण वर्मा, एसके बघेल, चंद्रशेखर सिंह, एस रवि, राजन मैथ्यू, गिरिराज देशमुख, शेखर कुमार शर्मा, रमाशंकर सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, अनिमेष पसीने, शिव शंकर सिंह, गुरुदेव साहू, जीके अग्रवाल, राजकुमार, रेशम राठौर, रमन मूर्ति, जसवीर सिंह, आरिफ मंजर आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP के 2 GM का राउरकेला, दुर्गापुर स्टील प्लांट विजिलेंस में ट्रांसफर, सत्यब्रत कर होंगे Bhilai के विजिलेंस चीफ
Next: Big Breaking News: SAIL BSP खदान राजहरा में बड़ा हादसा, मालगाड़ी पर गिरी कन्वेयर गैलरी, मचा हड़कंप

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.