Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इंटक महासचिव संजय साहू बने एनजेसीएस सदस्य, यूनियन दफ्तर में जश्न, वंश बहादुर सिंह हटे, एरियर पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक महासचिव संजय साहू बने एनजेसीएस सदस्य, यूनियन दफ्तर में जश्न, वंश बहादुर सिंह हटे, एरियर पर फोकस

Azmat ali 11/08/2026 1 minute read
intuc-bhilai-general-secretary-sanjay-sahu-becomes-an-njcs-member

नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील (NJCS) सदस्य संजय कुमार साहू का जोर बकाया एरियर, सेल वेतन समझौते में कर्मचारियों की आवाज को मजबूती देने पर।

  • स्टील इंम्प्लाइज यूनियन (इंटक), भिलाई के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने संजय कुमार साहू को शुभकामनाएं दी।
  • वंश बहादुर सिंह एनजेसीएस सदस्य के अलावा प्रदेश इंटक के वरिष्ठ सचिव, ऑल इंडिया इंटक कार्यकारिणी सदस्य भी थे। सभी पदों से हटे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील एम्प्लाइज यूनियन (इंटक) के महासचिव संजय कुमार साहू को इंटक की ओर से सेल के वेतन समझौते से संबंधित नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील (NJCS) का सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय इंटक की ओर से इस बाबत सेल प्रबंधन को पत्र भेजा जा चुका है। राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह का कहना है कि वंश बहादुर सिंह ने इस्तीफा दिए बगैर ही दूसरी यूनियन को ज्वाइन किया है। इसलिए उन्हें निष्कासित किया जा चुका है। इनके स्थान पर संजय कुमार साहू का एनजेसीएस का मेंबर यूनियन की तरफ से बनाने का पत्र प्रबंधन को भेज चुके। वंश बहादुर सिंह एनजेसीएस सदस्य के अलावा प्रदेश में वरिष्ठ सचिव, ऑल इंडिया इंटक कार्यकारिणी सदस्य भी थे। सभी पदों से हटा दिया गया है।

इंटक का मेंबर बनाए जाने की खबर लगते ही भिलाई इंटक कार्यालय में जश्न मनाया गया। बीएसपी कर्मचारियों ने फूलों की माला से संजय साहू का स्वागत किया। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीव रेड्डी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा संजय कुमार साहू को एनजेसीएस में इंटक का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर आभार जताया गया।

यूनियन का कहना है कि संजय कुमार साहू लंबे समय से भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सेल के कर्मचारियों के बकाया 39 माह के एरियर, वेतन, भत्ते, रोजगार, सुरक्षा तथा अन्य कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। एनजेसीएस सदस्य के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से सेल के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की मांगों और समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

संजय साहू ने कहा-एकमात्र लक्ष्य 39 माह का बकाया एरियर

संजय कुमार साहू ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए इंटक के राष्ट्रीय नेतृत्व डॉक्टर जी संजीव रेड्डी एवं डॉक्टर संजय कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा, बेहतर वेतन समझौता, लंबित मांगों का समाधान तथा कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को उनका उचित अधिकार दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एकमात्र लक्ष्य 39 माह के बकाया एरियर को हासिल करना है। कर्मचारियों का यह पैसा है, उन्हें दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि एनजेसीएस के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा आगामी वेतन समझौते में कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के हित में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वहीं, इंटक यूनियन में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए एनजेसीएस तक पहुंचने के सफर को साझा किया। संघर्षों को याद किया। वरिष्ठजनों का नाम लिए। अन्य पदाधिकारियों को यही बोले कि हम सब अपने-अपने स्वार्थ को नजर अंदाज करते कर्मचारियों के लिए कमर कस लें। बड़े आंदोलन की तरफ जाना है। मेहनत करने वालों ाके यूनियन में सम्मान मिलता है।

कर्मचारियों और ठेका मजदूरों की उठेगी मजबूती से बात

स्टील इंम्प्लाइज यूनियन (इंटक), भिलाई के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने संजय कुमार साहू को एनजेसीएस का सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय कुमार सिंह को आभार व्यक्त किए और इसे भिलाई एवं सेल के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजय कुमार साहू एनजेसीएस में कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके हितों की आवाज को और मजबूत करेंगे।

स्वागत समारोह में ये रहे मौजूद 

एसके बघेल, पियूषकर दादा, चंद्रशेखर सिंह , विपिन बिहारी मिश्रा, शेखर शर्मा, मदनलाल सिन्हा, पीवी राव, रमेश तिवारी, मनोहर, राजेंद्र रजक, प्रकाश सिवनकर, पूरन वर्मा, सच्चिदानंद पांडे, सीपी वर्मा, रेशम राठौर, रमन मूर्ति, एसबी सिंह, गुरुदेव साहू, राजकुमार, ताम्रध्वज सिन्हा, जय राम ध्रुव, गोविंद राठौड़, अश्वनी राठौर, राजेश सिसोदिया, यशजीत चौहान, गुलाब दास, मनोज कुलदीप, राजेंद्र गजेंद्र ,आनंद खालरकर आदि।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP के अधिकारियों को हाउस मेंटेनेंस खर्च मिलेगा सालाना 600 से 1,000 तक, BSP,BSL, RSP, DSP कार्मिक पाते हैं ये रकम
Next: 4 साल बाद HMS भिलाई का विवाद खत्म, प्रमोद मिश्र की जगह अब डीके सिंह महासचिव

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.