Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?

Azmat ali 29/09/2026 (Last updated: 29/09/2026) 1 minute read
intuc-to-stage-unique-protest-on-the-30th-ahead-of-the-sail-bonus-meeting

इंटक के बैनर तले 30 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिसरा चौक पर सामूहिक प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

  • 30 सितंबर को बिसरा चौक पर होने वाले इस प्रदर्शन पर अब कर्मचारियों के साथ-साथ प्रबंधन की भी नजर रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को लेकर आंदोलन अब एक अलग तेवर लेने जा रहा है। 39 माह के बकाया एरियर को लेकर राउरकेला के श्रमिक नेता और कर्मचारी 30 सितंबर को ऐसा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है। आंदोलन के तहत 39 कर्मचारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे।

राउरकेला श्रमिक संघ-इंटक के महासचिव प्रशांत कुमार बेहरा का कहना है कि 30 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बिसरा चौक पर सामूहिक प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। साथ ही कर्मचारियों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

39 महीने का एरियर बना सबसे बड़ा मुद्दा

आंदोलन की सबसे खास बात यह है कि 39 कर्मचारियों के अर्धनग्न प्रदर्शन के पीछे 39 माह के बकाया एरियर का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। कर्मचारी संगठन का आरोप है कि वेतन समझौते से जुड़े बकाये का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारी सेल प्रबंधन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करेंगे।

सिर्फ एरियर नहीं, 16 मांगों का एजेंडा

39 माह के बकाया एरियर का तत्काल भुगतान
10वें वेज रिवीजन को पूरा करने की मांग
सम्मानजनक ASP/बोनस की मांग
IGH के निजीकरण पर रोक
टाउनशिप के निजीकरण पर रोक
11 अन्य महत्वपूर्ण मांग भी

ये खबर भी पढ़ें: दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

अब सवाल-अर्धनग्न प्रदर्शन क्यों?

इंटक के आंदोलन आमतौर पर धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी और काला बैज जैसे तरीकों तक सीमित रहते हैं। ऐसे में 39 कर्मचारियों का अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करना राउरकेला स्टील प्लांट में आंदोलन को नया और असामान्य रूप दे सकता है। इंटक का संदेश साफ है। लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रबंधन का ध्यान खींचने के लिए विरोध का तरीका भी ऐसा रखा जाए, जिसकी अनदेखी करना मुश्किल हो।

30 सितंबर को बिसरा चौक पर होने वाले इस प्रदर्शन पर अब कर्मचारियों के साथ-साथ प्रबंधन की भी नजर रहेगी। खास तौर पर यह देखना दिलचस्प होगा कि 39 माह के एरियर और अन्य 15 मांगों को लेकर उठी आवाज पर सेल प्रबंधन का अगला कदम क्या होता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Related Stories

Contract worker suffers heart attack while working at Durgapur Steel Plant dies
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Azmat ali 29/09/2026
iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

intuc-to-stage-unique-protest-on-the-30th-ahead-of-the-sail-bonus-meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?

Azmat ali 29/09/2026
Contract worker suffers heart attack while working at Durgapur Steel Plant dies
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Azmat ali 29/09/2026
iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.