Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिटायर्ड लोगों के लिए ONGC में नौकरी, 70 हजार तक सैलरी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

रिटायर्ड लोगों के लिए ONGC में नौकरी, 70 हजार तक सैलरी

07/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Jobs-in-ONGC-for-retired-people-salary-up-to-70-thousand

– ONGC द्वारा जूनियर कंसल्टेंट के 77 पदों पर भर्ती की जाएगी।
– ONGC की ऑफिशियली वेबसाइट www.ongcindia.com में Latest Job Notification 2024 पर क्लिक कर विस्तृत जानकारी लें।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (Oil and Natural Gas Corporation) में नौकरी का मौका है। ONGC में वैकेंसी निकली है। इसमें रिटायर्ड लोग अप्लाई कर सकते हैं। यहां रिक्रूट होने वाले लोगों को तगड़ी सैलरी मिलेगी।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के द्वारा जूनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट कंस्लटेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी की पूरी जानकारी आप ONGC की ऑफिशियली वेबसाइट www.ongcindia.com से प्राप्त कर सकते है।

वेबसाइट में Latest Job Notification 2024 पर क्लिक कर सकते है और संपूर्ण डिटेल हासिल कर सकते है। ONGC द्वारा जूनियर कंसल्टेंट के 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि एसोसिएट कंसल्टेंट के दो पदों पर उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा।

– डिपार्टमेंट वाइज देखिए पोस्ट
डिपार्टमेंटल पोस्ट की बाद करें तो प्रोडक्शन में जूनियर कंसल्टेंट के 52, इलेक्ट्रिकल में जूनियर कंसल्टेंट के चार, मैकेनिकल में जूनियर कंसल्टेंट के 14, इंस्ट्रूमेंटेशन में चार, केमिस्ट्री में तीन सहित जूनियर कंसल्टेंट के 77 पदों पर रिक्रूटमेंट किया जाएगा। जबकि एसोसिएट कंसल्टेंट के दो पोस्ट को प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के लिए भरा जाएगा।

– देखिए एलिजिबिलिटी
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास ITI, डिप्लोमा, हायर एजुकेशन की डिग्री या फिर सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इसके साथ ही पात्र उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 64 साल के ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए 23 जुलाई तक अप्लाई करने की डेट है। इसके बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दिया जाएगा।

– चेक करिए सैलरी
जूनियर कंसल्टेंड के पोस्ट पर 42 हजार (42,000) रुपए सैलरी दी जाएगी। जबकि एसोसिएट कंसल्टेंट के पोस्ट पर रिक्रूट होने वाले उम्मीदवारों को 68 हजार रुपए (68,000) प्रति माह तनख्वाह दी जाएगी।

– ऐसे होंगे रिक्रूट
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदक को कई प्रोसेस से गुजरना होगा। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। एक घंटे की परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल रिटायर्ड लोग ही हिस्सा ले पाएंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पेंशन, PF, NPS, Bank खाता, मेडिक्लेम की राह में जन्म तिथि विवाद, SAIL BSL में हजारों का कॅरियर दांव पर
Next: Latest Job: फटाफट कर लें Govt Job की तैयारी, UP में 22 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती, डॉक्यूमेंट रखिए तैयार

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.