Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कल्याण कॉलेज में बॉयो बाजार: स्टूडेंट्स ने बनाए कैंडल, परफ्यूम, हवन कप, साबुन और चॉकलेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कल्याण कॉलेज में बॉयो बाजार: स्टूडेंट्स ने बनाए कैंडल, परफ्यूम, हवन कप, साबुन और चॉकलेट

Azmat ali 13/10/2025 1 minute read
Kalyan College Bio Bazaar Students Make Candles, Perfumes Havan Cups Soaps and Chocolates

इको फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक और हर्बल ऑर्गेनिक वस्तुएं बनाकर विद्यार्थियों ने बंटोरी वाहवाही। बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में लगा 'बॉयो बाजार'।

  • ‘बॉयो बाजार’ का शुभारंभ करने से पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की।

सूचनजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यायल में ‘बॉयो बाजार’का आयोजन किया गया। कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित इस इवेंट में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने इको फ्रेंडली बहुपयोगी वस्तुओं को स्वयं ही आकार दिया। इस इवेंट में बच्चों की प्रतिभा देखने को मिली। महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य से लेकर सभी वरिष्ठ प्राध्यापक, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्षों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की।

‘बॉयो बाजार’ में बच्चों ने कैंडल, साबुन, कार परफ्यूम, हवन कप, चॉकलेट्स आदि जैसे उपयोगी वस्तुओं को बनाया। इको फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक, हर्बल ऑर्गेनिक का प्रमुखता से ध्यान रखा गया। बॉयो बाजार में स्टॉल में इसे बेचा गया। इससे बच्चों की आमदनी हुई।

अन्य विभाग के प्राध्यापकों ने सारे प्रोडक्ट्स की प्रशंसा की। साथ ही आकर्षक प्रोडक्ट्स की मेकिंग, पैकिंग और पैकेजिंग को सभी ने सराहा। इसके अलावा विभाग के विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से प्रकृति से लेकर प्राकृतिक चक्र और मानव जीवन में बायोटेक्नोलॉजी की महत्ता को रेखांकित किया गया।

आयोजक बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की अध्यक्ष

डॉ.सौम्या खरे ने कहा कि इससे स्टूडेंट्स को इनोवेटिव चीज सीखने मिलता है। साथ ही उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को तराशा गया। विभाग के अन्य प्राध्यापकों के गाइडेंस से बच्चों का ‘बॉयो बाजार’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर आभा जोशी, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा चन्द्राकर का मार्गदर्शन और विभागीय कर्मचारियों व विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इससे पहले बच्चों की हुई थी ट्रेनिंग

एचओडी डॉ.सौम्या खरे ने बताया कि ‘बॉयो बाजार’ से पहले बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए उनकी ट्रेनिंग भी कराई गई थी। ताकी बच्चें बहु उपयोगी वस्तुओं को आसानी से आकार दे पाएं। साथ ही बच्चें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा पाएं।

उन्होंने बताया कि बॉयो इंटरप्रेन्योरशिप बच्चों के सिलेब्स का हिस्सा है। इसे बच्चों तक पहुंचाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर्स के साथ प्लानिंग करके ‘बॉयो बाजार’ के थीम को आकार दिया जा सका। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर आभा जोशी और असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा चंद्राकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

प्राचार्य ने की प्रशंसा

‘बॉयो बाजार’ का शुभारंभ करने से पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा साल 2047 के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना में आप नवजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी।
इस दौरान वाणिज्य संकाय के प्रभारी डॉ.सलीम अकील, राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ.मणि मेखला शुक्ला, डॉ.क्षिप्रा सिन्हा, डॉ.हरिश कश्यप, डॉ.गुणवंत चन्द्रौल, डॉ.कविता वर्मा, स्पोर्ट्स ऑफिसर भुवनेश्वर साहू आदि मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के 4 सीजीएम का ट्रांसफर, एक जीएम बने एचओडी
Next: Big News: एसआरयू भिलाई का 100% स्ट्राइक रेट, 2 टीमों ने जीते गोल्ड

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.