Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रम मंत्री से रक्षाबंधन पर श्रमिकों को 14.47 करोड़ की सौगात
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

श्रम मंत्री से रक्षाबंधन पर श्रमिकों को 14.47 करोड़ की सौगात

13/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Labor-Minister-gifts-Rs-14.47-crore-to-workers-on-Rakshabandhan
  • छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) के मंशानुरूप श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Labor Minister Lakhan Lal Dewangan) ने राज्य के 33 हजार से अधिक निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक सौगात दी है।

ये खबर भी पढ़ें: सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय धनबाद के सामने बीएसएल प्रबंधन-सीटू आमने-सामने, गहराया विवाद

यह राशि श्रम विभाग (Labor Department) द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। श्रम मंत्री ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों के हितग्राहियों के लिए 14 करोड़ 47 लाख 44 हजार 709 रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: यूनाइटेड नेशन की सोच को पूरा कर रहा भिलाई स्टील प्लांट, जानलेवा 100 टन पीसीबी ऑयल नष्ट

यहां यह उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग (Labor Department) द्वारा निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, गणवेश, पुस्तक, कॉपी, सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, आवास सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत सीधे लाभान्वित किए जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: 6205 श्रमिक परिवारों को मिला 11 करोड़ 41 लाख का चेक

श्रम विभाग (Labor Department) अतंर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों हेतु संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 885 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: फरियाद लेकर पहुंचीं बहनों ने सीएम विष्णु देव साय को बांधी राखी, अनुकंपा नियुक्ति के रूप में रक्षाबंधन का तोहफा…

इसी तरह नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 9354, मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना 50, मिनीमाता महतारी जतन योजना 975, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना 71, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास योजना 114, नोनी बाबू मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना 36, एवं मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कापी हेतु सहायता योजना के तहत् छात्र-छात्राएं 18028 अन्य योजनाओं में इस प्रकार कुल 33873 निर्माण श्रमिक एवं उनके बच्चों को योजनाओं के तहत् सीधे उनके खाता में ऑनलाईन के माध्यम राशि लाभान्वित हेतु राशि रूपये 14 करोड़ 47 रूपये स्वीकृत किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ न्यूज: महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गरियाबंद जिले के लिए पात्र श्रमिकों की संख्या 17, स्वीकृत राशि 24 लाख रूपए, जिला धमतरी में श्रमिकों की संख्या 33, स्वीकृत राशि 04 करोड़ 84 लाख 29 हजार रूपए, जिला महासमुंद में श्रमिकों की संख्या 2767, स्वीकृत राशि 04 करोड़ 30 लाख 07 हजार रूपए, जिला मुंगेली में श्रमिकों की संख्या 276, स्वीकृत राशि 54 लाख 80 हजार रूपए, जिला कोरबा में श्रमिकों की संख्या 324, स्वीकृत राशि 71 लाख 05 हजार 25 रूपए, जिला रायगढ़ में श्रमिकों की संख्या 225, स्वीकृत राशि 44 लाख 86 हजार रूपए, जिला बस्तर में श्रमिकों की संख्या 22, स्वीकृत राशि 03 लाख 92 हजार 628 रूपए, जिला कोण्डागांव में श्रमिकों की संख्या 328, स्वीकृत राशि 29 लाख 68 हजार 500 रूपए, जिला कांकेर में श्रमिकों की संख्या 08, स्वीकृत राशि 08 लाख रूपए, जिला दंतेवाड़ा में श्रमिकों की संख्या 735, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 12 लाख 61 हजार 500, जिला सरगुजा में श्रमिकों की संख्या 496, स्वीकृत राशि 99 लाख 20 हजार रूपए, जिला जशपुर में श्रमिकों की संख्या 28, स्वीकृत राशि 09 लाख 60 हजार रूपए, जिला दुर्ग में श्रमिकों की संख्या 340, स्वीकृत राशि 79 लाख 20 हजार, जिला राजनांदगांव श्रमिकों की संख्या 976, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 83 लाख 25 हजार रूपए, जिला बालोद में श्रमिकों की संख्या 200, स्वीकृत राशि 40 लाख 80 हजार एवं जिला कबीरधाम में श्रमिकों की संख्या 1326, स्वीकृत राशि 01 करोड़ 59 लाख 10 हजार रूपए शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट सामूहिक दुर्घटना बीमा का नवीकरण, 2390 रुपए प्रीमियम

इस तरह कुल 33 हजार 873 श्रमिकों एवं उनके परिजनों को लाभान्वित करने के लिए 14.47 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी गई है। यह राशि छत्तीसगढ़ भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्वीकृत की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में सरपंच बर्खास्त, 6 साल तक नहीं लड़ सकते चुनाव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस दुर्ग या गोंदिया स्टेशन तक चलाएं, सीजी के स्वास्थ्य मंत्री मिले रेल मंत्री से
Next: पुलिस लाइन में खून-खराबा, महिला सिपाही समेत 4 की गला रेत कर हत्या, पति ने की आत्महत्या

Related Stories

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP BMS Leader Himanshu Bal Reviews Election Results and Deliberates on Future Strategy Victory Roadshow Today
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP: बीएमएस नेता हिमांशु बल ने की चुनाव परिणाम की समीक्षा, अगली रणनीति पर मंथन, आज निकलेगा विजय रोड शो

Azmat ali 25/09/2026
Bhilai Township Trees Uprooted and Power Lines Snapped amidst Rain and Strong Winds Power Outages in Several Sectors
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: बारिश और तेज़ हवा में उखड़े पेड़, टूटे बिजली के तार, कई सेक्टर में बिजली गुल, डिजास्टर मैनेजमेंट की खुली पोल

Azmat ali 25/09/2026
SAIL News CITU Protests, Demands Immediate Scrapping of the Bonus Formula and Payment of Outstanding Arrear
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बारिश में भी CITU का गुस्सा न हो सका ठंडा, बोनस फार्मूला तत्काल रद्द करने और बकाया एरियर पर निकला भड़ास

Azmat ali 25/09/2026
SAIL ISP Election Results BMS Secures 62.29% of Votes 6 Unions Including INTUC, CITU, HMS, and AITUC Lose
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election Results: बीएमएस को 66.49% वोट, इंटक, CITU, HMS, एटक औंधे मुंह गिरे, जीत के 4 कारण हिमांशु बल की ज़ुबानी

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.