Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Latest Job: फटाफट कर लें Govt Job की तैयारी, UP में 22 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती, डॉक्यूमेंट रखिए तैयार
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Latest Job: फटाफट कर लें Govt Job की तैयारी, UP में 22 हजार खाली पदों पर होगी भर्ती, डॉक्यूमेंट रखिए तैयार

07/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Latest-Job-Preparation-for-Govt-Job-recruitment-will-be-done-on-22-thousand-posts-in-Uttar-Pradesh

– UP Bharti 2024 के तहत ग्रुप D के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
– BCG Technician के पदों के बाद शिक्षा विभाग में रिक्रूटमेंट किया जाएगा।
– यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्रुप D के 22,230 खाली पोस्ट को शीघ्र ही भरने की तैयारी की जा रही है। आप भी तैयारी कर लीजिए।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। गवर्नमेंट जॉब (Government Job 2024) की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी (Good News) है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश (UP) में बंपर वैकेंसी आने वाली है। यहां 22 हजार से ज्यादा पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। इसकी प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी है। अब आप भी अपनी तैयारी तगड़ी कर दीजिए।

UP Bharti 2024 के तहत ग्रुप D के रिक्त पदों को भरा जाएगा। उत्तरप्रदेश में UPSSC ने बीते दिनों BCG Technician के पदों के बाद शिक्षा विभाग में रिक्रूटमेंट किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। इन पदों के लिए प्रदेश में मंडल लेवल पर रिक्रूटमेंट मुहिम शुरू की जाएगी।

यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ग्रुप D के 22 हजार दो सौ 30 (22,230) खाली पोस्ट को शीघ्र ही भरने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में पूर्णत: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभागीय अधिकारियों की देख-रेख में एक समिति बनाए जाने की भी तैयारी की जा रही है।

इस समिति की जिम्मेदारी होगी कि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र ही निपटाने के साथ ही पूरी पारदर्शिता बरतने में निगरानी रखे। ग्रुप D के सभी पोस्ट राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया को इस साल के सितंबर तक पूरा करने का टॉर्गेट रखा गया है।

हम आपको बता दें कि मौजूदा समय में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 22 हजार एक सौ 52 (22,152) पद खाली है। जबकि राजकीय विद्यालयों में 78 पद खाली है, जिन्हें भरा जाएगा। इसके साथ ही ग्रुप C के पदों पर भी भर्ती के लिए सरकार द्वारा नियम बनाने की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही है। अगर आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते है तो विभागीय वेबसाइट और लेटेस्ट अपडेट पर नजर बनाए रखें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रिटायर्ड लोगों के लिए ONGC में नौकरी, 70 हजार तक सैलरी
Next: Latest Job 2024: Chhattisgarh में 2215 Post पर भर्ती, भारी भरकम Salary

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.