- कई कार्यपालक निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में मिडिल लेवल एक्जीक्यूटिव्स उपस्थित रहे।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) में आयोजित एक प्रेरक अनुभव साझा सत्र में पूर्व सीईओ दीपक चट्टराज ने कर्मचारियों और अधिकारियों को जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की छाप छोड़ने की सलाह दी।
एल एंड डी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “कार्यस्थल हो या घर, हर जगह उत्कृष्टता का निशान छोड़ना ही असली सफलता है।” उन्होंने कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे आरएसपी टीम ने मुश्किल परिस्थितियों को अवसर में बदलकर नए उत्पादन रिकॉर्ड स्थापित किए और हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया।
चट्टराज ने उस समय की तकनीकी और प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि असामान्य परिस्थितियों में “आउट ऑफ द बॉक्स” सोच ही सफलता की कुंजी बनी। उन्होंने प्रबंधकों को दृढ़ता, आत्मविश्वास, निरंतर सीखने की भावना और जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने का संदेश दिया।
उन्होंने वैश्विक भू-राजनीतिक बदलावों और उनके स्टील उद्योग पर पड़ने वाले प्रभावों का भी विश्लेषण किया, साथ ही आरएसपी की रणनीतिक स्थिति पर प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने आरएसपी को “एक महान संगठन” बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (एल एंड डी) एच. पाटी के स्वागत भाषण से हुई, जबकि अंत में पी. के. साहू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई कार्यपालक निदेशक, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में मिडिल लेवल एक्जीक्यूटिव्स उपस्थित रहे।













