लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय सचिव विनोद भारती संग कई जिलों के जिला अध्यक्षों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक देवेंद्र का मिला साथ
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। लोक जनशक्ति पार्टी युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विनोद भारती के नेतृत्व में दुर्ग-भिलाई सहित कई जिला अध्यक्षों सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस के साथ मिल का जनहित में काम करने की शपथ ली।
विधायक देवेंद्र यादव के समक्ष युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पुष्प गुच्छ व कांग्रेस का गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आप सब ने कांग्रेस परिवार पर जो विश्वास किया है। वह विश्वास हमेशा बना रहेगा। हम सब का उद्देश्य प्रदेश की जनता के हित और विकास के लिए काम करना है। शासन की जनहित के योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत कर सबका आभार व्यक्त किया।
इसके बाद विनोद ने बताया कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव के काम से वे काफी प्रभावित हुए हैं। लगातार शहर की जनता के हित और विकास के लिए लगातार किए जा रहे विकास कार्यों, जनता के प्रति उनकी इंमानदारी, निष्ठा और विश्वासन से भी वे काफी प्रभावित हुए।
कांग्रेस विचारधारा से जुड़ कर जनता के लिए काम करने के उद्देश्य से उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है। साथ ही अपने साथ दुर्ग-भिलाई सहित उनके सभी जिले के जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी सहित सैकड़ों युवाओं की फौज सहित कांग्रेस प्रवेश किया।
जानिए कांग्रेस प्रवेश करने वालों के नाम
बलौदाबाजार से: लोमन लहरे, गोविंदा लहरे, भूपेंद्र लहरे, राजकुमार, अशोक, साधराम, साधू राम, संजय लाल, सतीश,
योगेश, महेश लहरे, ओमचंद आदि।
बेमेतरा से: अजय, चलेश्वर, नारायण, मालिक राम वर्मा, बूधे सिंह, रोहणी साहू, हरीश सेन, जोगेश बंजारे, जीतू साहू आदि।
मुंगेली से: यशवंत कुमार, दीपक, राहुल, पूनम चंद, नंदकुमार, वीरेंद्र कोशले, लक्की साहू आदि।
दुर्ग-भिलाई से: नीरज लहरे, मनोज भारती, नमन, समीर, आकाश बंजारे, मोनू, अमन जाटवर आदि।
रायपुर से: कामेन्द्र कुमार, हेमंत कुमार, नंदकुमार लहरे, लाकेश लहरे, साहिल वर्मा, हुसैन अली, नजीम खान वगैरह।
बिलासपुर से: सतेंद्र यादव, कोमल जंघेल, यशवंत साहू, जीतेन्द्र सिंह, सतीश मधुकर, राहुल यादव आदि शामिल हुए है।