कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए प्रत्याशियों की लंबी फौज, एक महीने तक होगा ऑनलाइन चुनाव, दुर्ग शहर, ग्रामीण और भिलाई से 68 प्रत्याशी मैदान में
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कांग्रेस का अध्यक्ष कौन बने, इसको लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। प्रदेश से लेकर स्थानीय इकाई तक यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का चुनाव ऑनलाइन हो रहा है। 50 रुपए जमा कर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने वाले भी वोटिंग का अधिकार रखते हैं। एक माह तक सदस्यता अभियान के साथ ही वोटिंग भी होती रहेगी। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। विजयी प्रत्याशी को यूथ कांग्रेस के विभिन्न इकाइयों की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
वहीं, एक साथ तीन जिलों में युवा कांग्रेस के जिला संगठन का चुनाव हो रहा है। 12 मई से 12 जून तक ऑनलाइन मतदान होगा। प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष और विधानसभावार अध्यक्ष चुने जाएंगे। प्रदेश महासचिव के 45 पद के लिए आरक्षण तय किया गया है। बंटवारा करके सभी वर्गों से महासचिव तय किए जाएंगे।
18 से 35 आयु वर्ग के सदस्यों को आनलाइन मतदान का अधिकार है। खास यह कि दुर्ग के वोटर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और जिलाध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। इसी प्रकार से भिलाई नगर में भिलाई जिलाध्यक्ष के साथ ही भिलाई नगर विधानसभा और वैशालीनगर विधानसभा के लिए अतिरिक्त वोट डालेंगे। दुर्ग ग्रामीण जिला में जिलाध्यक्ष के साथ ही पाटन, अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी एक-एक अतिरिक्त वोट डाले जाएंगे।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने दुर्ग जिले की तीन जिलों में 68 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें भिलाई नगर जिला से सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी कर रहे हैं। दुर्ग शहर से 22 और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से 21 ने अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोका है।
आप भी जानिए दावेदारों का नाम
दुर्ग शहर: अदिति सोनी, मोहित वाल्दे, अहमद रजा चौहान, जाहिर खान, पुष्पेंद्र साहू, अजहर अली, गोपी सोनकर, आशुतोष वर्मा, गजेंद्र कोसरे, सतीश रजक,आयुष शर्मा, अभिषेक जागृत, निशांत स्वर्णकार, राहुल राजपूत, रतनदीप कसार, मो.उमर हुसैन, हरीश कुमार, सत्यनारायण सोनकर, पृथ्वी चंद्राकर, चंदन सोनवानी और छत्रपाल साहू।
भिलाई नगर: शादिक रजा, खिलेश्वर, बजरंगी लाल सिंह, सुमित दहाट, मेहंदी हसन, एकांत कुमार साहू, भास्कर दुबे, गौरव गोले, शिखा राय, एस.मोहन राव, शोएब मोहम्मद खान, इरफान खान, कीर्ति वर्मा, इमामुद्दीन खान, जी.संदीप कुमार, कुणाल पटनायक, दीपक कुमार, विनय देवांगन, अजीम अहमद, ऋषभ, आदित्य, परमजीत सिंह, सोहन कुमार और प्रवीण वर्मा, अब्दुल अय्युब खान।
दुर्ग ग्रामीण: परविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, सत्या प्रकाश कौशिक, आदित्य तिवारी, अमृत सिंह राजपूत, भोलू, किरण चंद्राकर, फिरोज खान,उमाशंकर चंद्राकर, सिद्धांत सिन्हा, छत्रानी साहू, सूरज कुर्रे, जयंत देशमुख, प्रशांत शुक्ला, अश्फाक अहमद, डोमेंद्र कुमार, लता डहरिया, आकाश गुप्ता, गायत्री वर्मा, अंजलि पटेल, अभिषे गिरि मैदान में है।