मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2022: सेल चेयरमैन सोमा मंडल ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के पवेलियन का काटा फीता
सेल प्रमुख ने प्रदर्शित किये गए पैनल और ऑडियो विजुअल में गहरी दिलचस्पी ली। पवेलियन द्वारा ओडिशा राज्य के साथ मिलकर कंपनी की उत्पत्ति और विकास को दर्शाया जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल अध्यक्ष सोमा मोंडल ने भुवनेश्वर में चल रहे मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव-2022 में राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा लगाए गए आकर्षक पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (आरएसपी) अतनु भौमिक और सेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के अधिकारियों को ओए ने दी विदाई, गुजरी बातों को एक-दूसरे ने सुनाई
उल्लेखनीय है कि, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव, ओडिशा का प्रमुख वैश्विक निवेशक सम्मेलन 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। सेल प्रमुख ने प्रदर्शित किये गए पैनल और ऑडियो विजुअल में गहरी दिलचस्पी ली। पवेलियन द्वारा ओडिशा राज्य के साथ मिलकर कंपनी की उत्पत्ति और विकास को दर्शाया जा रहा है।
इस वर्ष के कॉन्क्लेव की विषय वस्तु के अनुरूप, सेल, आरएसपी पवेलियन में डिजिटाइज्ड तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जहां कई लोग टच स्क्रीन पैनल के माध्यम से प्रदर्शित ऑनलाइन स्टील क्विज में भाग ले रहे हैं, वहीं कुछ अन्य टच स्क्रीन वीडियो वॉल में उत्सुकता दिखा रहे हैं, जिसके माध्यम से कंपनी के बारे में ऑनलाइन डेटा प्राप्त किये जा सकता है। इस बार का मुख्य आकर्षण भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले आगामी विश्व कप हॉकी के मद्देनजर एक हॉकी स्टिक और एक गेंद के साथ हॉकी सेल्फी प्वाइंट है।