Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में मवेशियों व जंगली जानवरों का आतंक: सांड के हमले में जूनियर इंजीनियर घायल, लगा प्लास्टर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में मवेशियों व जंगली जानवरों का आतंक: सांड के हमले में जूनियर इंजीनियर घायल, लगा प्लास्टर

Azmat ali 12/08/2026 1 minute read
Menace of wild Animals at Bhilai Steel Plant Junior Engineer Injured in Bull Attack

कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं से हो रही इन जानलेवा समस्याओं के संदर्भ में संयंत्र प्रबंधन को बार-बार सूचित किया जा चुका है।

  • प्रबंधन की लापरवाही पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) परिसर के भीतर लगातार बढ़ती आवारा मवेशियों, बंदरों और सुअरों की संख्या ने कर्मचारियों के जीवन को खतरे में डाल दिया है। संयंत्र के विभिन्न कार्यस्थलों (Workplaces) में जानवरों के जमवाड़े के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे कर्मचारियों में भारी असुरक्षा का माहौल है। पूर्व में भी ऐसी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्हें प्रबंधन द्वारा रिपोर्टेबल हादसों की सूची में दर्ज तक नहीं किया गया।

ताज़ा मामला 9 अगस्त 2026 का है, जहाँ कोक ओवन क्षेत्र के अंतर्गत Tar प्लांट 1 के रेस्टरूम के पास कार्यरत जूनियर इंजीनियर समीर सैम्युअल पर एक सांड ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। सांड द्वारा जोर से पटके जाने के कारण उन्हें गंभीर आंतरिक चोटें (Internal Injuries) आई हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10 अगस्त 2026 को सेक्टर-9 अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने के लिए अनफिट (Unfit) घोषित कर दिया है।

कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं से हो रही इन जानलेवा समस्याओं के संदर्भ में संयंत्र प्रबंधन को बार-बार लिखित एवं मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है। इसके बावजूद प्रबंधन ने कभी भी इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया। प्रबंधन की इसी उदासीनता और लापरवाही का दुष्परिणाम आज हादसों के रूप में सामने आ रहा है।

संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जानलेवा स्थितियां

मरोदा गेट से प्लेट मिल मार्ग: दोनों ओर घने पेड़ होने के कारण बंदरों का कभी-कभी भारी जमावड़ा रहता है, जिससे राहगीरों और संयंत्र कर्मचारियों के आवागमन के दौरान हमले और भय का वातावरण बना रहता है।

मिल जोन एवं मेन गेट: इस क्षेत्र में आवारा सुअरों का प्रकोप बना हुआ है, जिससे कर्मचारियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्लांट के आंतरिक वर्कशॉप व कार्य क्षेत्र: सांडों और मवेशियों के जमावड़े से कार्यस्थल पर सीधे तौर पर सुरक्षा जोखिम उत्पन्न हो रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Burnpur Mid Town Club Election Results 2026: BMS समर्थित उम्मीदवारों की एकतरफा जीत, इंटक बोला-मारपीट हुई, कराएंगे FIR, पढ़ें रिजल्ट
Next: SAIL से जुड़े 62 नए अधिकारी, CMD बोले-अच्छे दिन आ रहे; डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र-अपना स्टाइल मेंटेन रखें

Related Stories

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
SAIL makes waves in Canada Kuntal Das AGM at ISP Burnpur Wins Gold
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कनाडा में छाया SAIL का नाम, ISP बर्नपुर के AGM कुंतल दास ने जीता गोल्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.