Suchnaji

विधायक देवेंद्र यादव ने टाउनशिप में बिछाई बिसात, घर-घर कर रहे बात, मेयर और एमएलए खोए बचपन की यादों में

विधायक देवेंद्र यादव ने टाउनशिप में बिछाई बिसात, घर-घर कर रहे बात, मेयर और एमएलए खोए बचपन की यादों में
  • भेंट मुलाकात के दौरान बच्चे सेक्टर 5 मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल भी बच्चों के संग बच्चे बन गए उनके साथ क्रिकेट खेले।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। इसी के साथ ही लोगों को कई विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे है। इसी कड़ी में विधायक सेक्टर 5 पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड के नागरिकों से मिले। घर घर जाकर लोगों से भेंट मुलाकात किए। उनका कुशल क्षेम जाना। सबसे बातचीत की। इसके बाद वार्ड वासियों के साथ मिलकर वार्ड के नागरिकों के संग विधायक ने वार्ड का दौरा किया।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें: Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान

वार्ड में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही विकास कार्यों की बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक के साथ महापौर नीरज पाल, विधायक प्रतिनिधि व लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर भी उपस्थित रहे। विकास कार्यों का निरीक्षण के फिर सभी वार्ड के विकास को लेकर बैठक किए। बैठक में वार्ड में और क्या समस्या है,और कौन से विकास कार्य है। जिसे करना जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के सेक्टर 9 हॉस्पिटल को PGI बनाने की आवाज भिलाई विकास मंच ने फिर उठाई, DIC तक बात पहुंचाई

बैठक में नागरिकों ने भी अपने विचार रखे। लोगों ने कुछ समस्या भी बताई। समस्या के साथ ही विधायक श्री यादव ने जल्द ही समस्या का समाधान भी किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने वार्डवासियों से भेंट मुलाकात की। जनता से मिले उनका हालचाल जाना। वार्ड और शहर के विकास की जानकारी ली। नागरिकों के साथ बैठकर चाय पीए और विभिन्न विकास कार्यो पर सार्थक चर्चा किये।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP CISF जवानों पर राजहरा आयरन माइंस में चाकू से वार, हत्या का प्रयास, बाइक आग के हवाले, 5 चोरों पर FIR

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार आप लोगों की मांग पर घोषणा किए थे कि जल्द ही मांगे पूरी हो जाएगी। जनता की मांग के अनुसार तेजी से निर्माण कार्य और विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक श्री यादव को धन्यवाद किया और कहा कि आप ने जब भी जनता से जो भी वादा किया उसे पूरा किया है।

पहले वार्ड में कई तरह की समस्याएं थी। लोग पानी के लिए तरस जाते थे। लेकिन आज आप की पहल से पानी की समस्या पूरी तरह से दूर हो गई। हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को राशन मिल रहा है।
बच्चों के साथ क्रिकेट खेले
भेंट मुलाकात के दौरान बच्चे सेक्टर 5 मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल भी बच्चों के संग बच्चे बन गए उनके साथ क्रिकेट खेले। बच्चे विधायक और महापौर को अपने साथ टीम में शामिल किया और फिर जोरदार मैच खेला गया। बच्चे भी बहुत खुश हुए। बच्चों ने मेयर के बॉल पर जम कर चौके छक्के मारे। विधायक ने भी जम कर फील्डिंग की और विधायक और महापौर ने भी बैटिंग में हाथ आजमाया।