Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव आवास लाइव: लंबे समय बाद साथ बैठा परिवार, हर किसी की जुबां पर था-बजने वाला है जीत का डंका
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

विधायक देवेंद्र यादव आवास लाइव: लंबे समय बाद साथ बैठा परिवार, हर किसी की जुबां पर था-बजने वाला है जीत का डंका

18/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
MLA-Devendra-Yadavs-residence-live-Family-sitting-together-after-a-long-time-everyone-was-on-their-lips-victory-bell-is-about-to-ring
  • कांग्रेसियों ने दावा किया कि टाउनशिप में अच्छा रुझान रहा। सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-2, खुर्सीपार में बढ़त रहेगी।

अज़मत अली, भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की सुबह हैरान करने वाली थी। मतदान की अगली सुबह 8 बजे ही उठ गए। जबकि रात 2 बजे के बाद ही सोए थे। चुनावी थकान से राहत मिलते ही परिवार के सदस्यों ने लंबे समय के बाद एक साथ नाश्ता किया। ममता की छांव में बीवी और बहन के साथ पोहा का दौर चला। और चाय की चुस्की।

ये खबर भी पढ़ें : BSP अधिकारी पांडेयजी और 8 यूनियनों ने देवेंद्र के लिए किया फिल्डिंग, क्या 1993 दोहराएगा…

घड़ी की सुई करीब 9.30 तक पहुंच चुकी थी। पूरा परिवार एक साथ बैठा था। सेक्टर-5 स्थित आवास पर विधायक कार्यकर्ताओं से दूर परिवार के साथ बैठे थे। Suchnaji.com पहुंचा। विधायक का दरवाजा खुला और सामने बैठीं माता जी पहचान गईं।

ये खबर भी पढ़ें : CG चुनाव में हंगामा: सेक्टर-2 बूथ पर BJP-Congress समर्थकों में भिड़ंत, लाठीचार्ज, देखिए वीडियो

मुझे देखकर विधायक की माताजी बोलीं, मैं पहचान गई। पिछली बार हाउसिंग बोर्ड वाले घर पर आए थे बाबू। विधायक का रिजल्ट आने के बाद सबका इंटरव्यू लेने।

नाश्ता खत्म हुआ भी न था कि एक चेयर मेरे लिए लग गई। बीएसपी एजुकेशन डिपार्टमेंट में कार्यरत बड़ी बहन एक प्लेट पोहा मेरे लिए भी लेकर आईं। इस बीच चुनावी गुफ्तुगू थमी नहीं थी। बहन अपने फीडबैक को साझा कर रही थीं। बीवी खामोशी से सबकी बातें सुन रही थीं। मां की ममता बेटे को निहारती रही। सबकी बातों को सुनकर ईश्वर का शुक्रिया और जनता का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें : Assembly Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ में पांच बजे तक 68.15%, धमतरी में 80% वोटिंग, राजधानी रायपुर रहा सबसे फिसड्डी

बतकही के बीच पांडेय का भी जिक्र हुआ। भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय (BJP candidate Prem Prakash Pandey) से छावनी में हुई मुलाकात और व्यवहार को लेकर अच्छी-अच्छी बातें की गई। पहले और अब में बदलाव का असर दिखा।

सूचनाजी.कॉम का सवाल शुरू होता, इससे पहले ही विधायक जी ने दनादन सवाल दागना शुरू कर दिया। उल्टे मुझसे ही फीडबैक और अपनी नजरों से देखे माहौल की जानकारी लेनी शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें : सीजी चुनाव 2023 में पहली बार डाला वोट, लग सकती है कइयों को चोट

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के करीब 70 प्रतिशत अधिकारियों का वोट पांडेय जी की तरफ जाने की खबर का जिक्र हुआ। ट्रेड यूनियन और कर्मचारियों का भरपूर साथ मिलने, खुर्सीपार में तेलुगू समाज, उडिया समाज, मुस्लिम समाज, छत्तीसगढ़ी का पूरा सहयोग वोट के रूप में मिलने की बात विधायक ने कही।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Election 2023 Live: चुनावी त्योहार में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मोबाइल ले जाने पर रोक

बातचीत चल रही थी कि एक सामाजिक संगठन के करीब 10 से 12 लोग पहुंचे। घर-परिवार का पूरा वोट पंजे पर गिरने की बात कही। मां, बीवी और बहन को इस बात की खुशी थी कि देवेंद्र यादव चुनाव जीतने जा रहे हैं, क्योंकि सबका फीडबैक कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा था।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: Durg में चुनावी कार्य में लापरवाही, कलेक्टर के बाद SP का बड़ा एक्शन

इसी बीच हाउस लीज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र परगनिहा पहुंचे। चेहरे पर मुस्कान पूरी दास्तां बयां कर रही थी। विधायक ने परगनिहा जी का चरण स्पर्श किया। खुशी के माहौल में परगनिहा जी ने दावा किया कि टाउनशिप में अच्छा रुझान रहा। खुर्सीपार, सेक्टर-5, सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-2 में बढ़त रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election 2023: JCCJ को तगड़ा झटका, चुनाव से थोड़ी देर पहले कैंडिडेट का इस्तीफा

विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) के चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन चिंता की कोई ऐसी लकीर नहीं दिखी, जिससे यह कहा जाए कि वह संशय की स्थिति में हैं। बार-बार यही बोल रहे थे कि काम किया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Big Breaking: चुनाव से कुछ देर पहले नक्सलियों का तांडव, धमतरी में दो जगह ब्लास्ट, फोर्स ने घेरा

जनता से अच्छा व्यवहार रहा और लगातार जनता के बीच मौजूद था। मोहल्ले-मोहल्ले से लोग खुद फीडबैक दे रहे हैं कि कांग्रेस को अच्छा वोट पड़ा है। इसलिए ईश्वर पर यकीन है कि जीत का डंका बजेगा। घर के अंदर चुनावी बतकही जारी थी, बाहर विधायक का बेटा मम्मी की कार के पास खेलने में मस्त रहा।

ये खबर भी पढ़ें :  खुर्सीपार से निकलेगी प्रशासनिक अधिकारियों की फौज, डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई का बेहतर माहौल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेम प्रकाश पांडेय बंगला लाइव: दोपहर में हुई पांडेयजी की सुबह, सब बोले-जीत को लेकर नहीं है कोई शक-ओ-शुबह
Next: CG Election 2023: पहले मतदान दल को करना पड़ा नदी पार, फिर चलना पड़ा 8 KM पैदल, 80% हुई वोटिंग

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.