Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant से आ रही डरावनी तस्वीर, कर्मियों को ले गए स्ट्रेचर पर, पढ़िए पूरा माजरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant से आ रही डरावनी तस्वीर, कर्मियों को ले गए स्ट्रेचर पर, पढ़िए पूरा माजरा

19/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Mock-Drill-Scary-picture-coming-from-Rourkela-Steel-Plant-workers-taken-on-stretchers

पूरे ग्रुप को 3 टीमों में विभाजित किया गया था। लड़ाकू दल, बचाव दल और सहायक दल।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन, सीपीपी-1 के एलडीओ स्टेशन से एक ऐसी तस्वीर बाहर आई है, जिसको देखने के बाद हर कोई सहम गया। पल भर के लिए नजर ठहर सी गई। इस तस्वीर को प्रबंधन ने सार्वजनिक किया है, ताकि कर्मचारी और अधिकारी सतर्क हो जाएं। कार्यस्थल पर किसी तरह की लापरवाही ऐसी न करें, जिससे हादसा हो।

जोखिमपूर्ण रासायनिक रिसाव और अग्नी पर एक मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य जोखिमपूर्ण रसायनि‍क रिसाव और आग से उत्पन्न होने वाली किसी भी घटना से निपटने के लिए आपातकालीन तैयारी को बढ़ाना था। वैधानिक आवश्यकता के तहत आर.एस.पी. की ऑनसाइट आपदा प्रबंधन प्रणाली और उससे जुड़े कर्मियों की प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास किया गया था।

पूरे ग्रुप को 3 टीमों में विभाजित किया गया था। लड़ाकू दल, बचाव दल और सहायक दल। सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 28 मिनट में ही अभ्यास पूरा कर लिया। महा प्रबंधक प्रभारी, सीपीपी-3 एसएल दास ने साइट नियंत्रक की भूमिका निभाई।

मॉक ड्रिल के दौरान महा प्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा) आशा एस. कार्था, महा प्रबंधक (ओ.एंड एम.), सी.पी.पी.-1, एन. सी.परिडा, महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) के.के.बारला, उप महा प्रबंधक (अग्निशमन सेवा) पी.एस.ठाकरे और ई.एम.डी., सुरक्षा, अग्निशमन सेवा, ओ.एच.एस.सी., सी.आई.एस.एफ. और सी.पी.पी.-1 के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सी.आई.एस.एफ. टीम ने पूरे अभ्यास को सुरक्षित ढंग से अंजाम देने और सौहार्द बनाए रखने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी करके अभ्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अभ्यास के अंत में, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई, जिन्होंने पूरे अभ्यास की सराहना की और कुछ क्षेत्रों में और सुधार करने का सुझाव दिया। पूरे अभ्यास का समन्वय उप महा प्रबंधक, सी.पी.पी.-1 रघुवीर सिंह द्वारा मुख्‍य महा प्रबंधक प्रभारी (इलैक्‍ट्रि‍कल एवं पावर) बी.सुनील कर्था और श्री एस.एल.दास के मार्गदर्शन में किया गया था। पी.बी.एस., सी.पी.पी.-1 और सभी संबद्धित विभागों के कर्मीसमूह ने अभ्यास में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: पूर्व कर्मियों को 650 स्क्वायर फीट, अफसरों को EQ-1 टाइप आवास लाइसेंस पर देने की मांग, पढ़िए बड़ी खबर
Next: Super Exclusive News: सेल Bonus तय, नियमित कर्मचारियों को 23 हजार और ट्रेनीज को 18063 रुपए बोनस शुक्रवार शाम तक आएगा खाते में

Related Stories

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.