Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नंदकिशोर की खो गई पत्नी, सीएम साय ने एसपी को लगाया फोन, कहा-जल्दी लो खोज-खबर
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

नंदकिशोर की खो गई पत्नी, सीएम साय ने एसपी को लगाया फोन, कहा-जल्दी लो खोज-खबर

08/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Nandkishores-wife-missing-CM-Sai-called-SP-said-quickly-get-information

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री निवास (CM House) में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) साय को बताया।

ये खबर भी पढ़ें: 6205 श्रमिक परिवारों को मिला 11 करोड़ 41 लाख का चेक

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है। पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है।

ये खबर भी पढ़ें: फरियाद लेकर पहुंचीं बहनों ने सीएम विष्णु देव साय को बांधी राखी, अनुकंपा नियुक्ति के रूप में रक्षाबंधन का तोहफा…

बोधनलाल की अधिग्रहित जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने जनदर्शन में आए बालोद निवासी बोधनलाल की अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजा प्रदान करने के संबंध में त्वरित कारवाई करने के निर्देश बालोद जिला प्रशासन से अधिकारियों को दिए हैं।

बोधन लाल ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि उनकी जमीन अंडा में सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें भू-अर्जन की मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ न्यूज: महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन

मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही भू अर्जन से प्रभावित अन्य लोगों को भी शीघ्र राहत देने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट सामूहिक दुर्घटना बीमा का नवीकरण, 2390 रुपए प्रीमियम

बोधनलाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भू अर्जन की राशि आपसे मिलने के बाद शीघ्र ही मिल जाएगी। आपने मुझे आश्वस्त कर दिया है। अब मेरी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में सरपंच बर्खास्त, 6 साल तक नहीं लड़ सकते चुनाव

जनदर्शन में परसुलीडीह के सरपंच को मिला त्वरित समाधान

जनदर्शन के दौरान रायपुर जिले के ग्राम पंचायत परसुलीडीह के सरपंच के आग्रह पर परसुलीडीह के स्कूल भवन में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए शेड निर्माण की मंजूरी दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द शेड निर्माण करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में सरपंच बर्खास्त, 6 साल तक नहीं लड़ सकते चुनाव

परसुलीडीह के सरपंच ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके बताया कि ग्राम पंचायत परसुलीडीह द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए शेड निर्माण का आवेदन दिया गया है। इस शेड निर्माण की तत्काल जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा शेड निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों को स्टीमेट बनाकर राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Smart Traffic Management System पर नितिन गडकरी का राज्यसभा में बड़ा बयान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ न्यूज: महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन
Next: 11 साल तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे बुद्धदेव भट्टाचार्य अब नहीं रहे, शोक की लहर

Related Stories

Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.