Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रीय खेल दिवस 2024: बोकारो स्टील प्लांट ने 74 खिलाड़ियों को दिया ध्यानचंद पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राष्ट्रीय खेल दिवस 2024: बोकारो स्टील प्लांट ने 74 खिलाड़ियों को दिया ध्यानचंद पुरस्कार

29/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
National-Sports-Day-2024-Bokaro-Steel-Plant-gives-Award
  • क्रीड़ा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए 24 प्रशिक्षक/पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के अवसर पर तथा हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की स्मृति में बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल (Bokaro Steel Plant) ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग (Sports and Civil Amenities Department) द्वारा खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Monkey Pox को लेकर अलर्ट, एडवाइजरी जारी, पढ़िए जानलेवा वायरस के बारे में

समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार, महा प्रबंधक (नगर प्रशासन) एके अविनाश, महा प्रबंधक (नगर प्रशासन) मो. टी सलाम, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सीआरके सुधांशु, सहायक महाप्रबंधक (क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं) एस रजक सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बोकारो के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: कहने को इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी, हालात नर्क से बदतर, सांसद जी दीजिए ध्यान…

आरम्भ में एस रजक ने मुख्य अतिथि तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि कुंदन कुमार के द्वारा मेजर ध्यान चंद (Major Dhyan Chand) के चित्र पर पुष्प अर्पण किया गया। समारोह में अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 74 खिलाड़ियों को खेल सम्मान से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट सेल की सभी इकाइयों में निकला आगे, ब्लास्ट फर्नेस में बायोचार इंजेक्शन शुरू

इसके अतिरिक्त क्रीड़ा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए 24 प्रशिक्षक/पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कुंदन कुमार ने खेल-कूद को जिंदगी का एक अहम हिस्सा बताते हुए खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Sector News: SAIL के सभी प्लांट, टिस्को, जिंदल, इस्सार, NMDC के एक्सपर्ट का भिलाई में जमावड़ा, बनेगा रोडमैप

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल दिवस की पृष्ठभूमि में क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधाएं विभाग (Sports and Civil Amenities Department) द्वारा विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: बिजनेस आइडिया: 80 हजार खर्च, 20 हजार सब्सिडी मिली, मिर्ची ने कराई शुद्ध बचत डेढ़ लाख की

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय इस्पात सम्मेलन 2024: देशभर से जुटे स्टील सेक्टर के एक्सपर्ट, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी का खोजेंगे तरीका
Next: बोकारो स्टील प्लांट हर दिन 2300 बच्चों को देगा दूध का पैकेट, SAIL BSL और NDDB के बीच MoA साइन

Related Stories

Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

Mega rally on October 1 Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai holds meeting with BMS leaders
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1 अक्टूबर को महारैली-धरना: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुलाया BMS नेताओं को, पढ़ें क्या बोले सीएम…

Azmat ali 25/09/2026
Indian Institute of Metals (IIM) Bhilai Steel Plant receives tips from US expert-Read more
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स-IIM: भिलाई स्टील प्लांट को मिला अमेरिकी एक्सपर्ट से टिप्स, पढ़ें

Azmat ali 25/09/2026
BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.