Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उत्कृष्ट योगदान के लिए BSP के रिटायर्ड अफसरों को किया सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उत्कृष्ट योगदान के लिए BSP के रिटायर्ड अफसरों को किया सम्मानित

03/09/2024 1 minute read
Officers-Association-honored-retired-officers-of-BSP-for-outstanding-contribution
  • सेवानिवृत्त अफसरों से ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा ‘आपकी दीर्घ सेवा और उत्कृष्ट योगदान का सम्मान है।

सूचनाजी न्यूज, | भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओए) (Officers Association) द्वारा अगस्त 2024 में रिटायर्ड अफसरों (Retired Officers) के दीर्घसेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन भिलाई के सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में किया गया। इस समारोह में सेफी चेयरमैन और ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर (SEFI Chairman and Officers Association President Narendra Kumar Banchhor), महासचिव परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, सचिव द्वय जेपी.शर्मा और संजय तिवारी मौजूद रहे।

Officers Association honored retired officers of BSP for outstanding contribution

ये खबर भी पढ़ें: Good News : दुर्ग में स्टेट लेवल पर रेडक्रॉस मीट, इंडियन सोसाइटी के लिए बनेगी सब-कमेटी, जानें बहुत कुछ

-पौधा और सम्मान राशि किया भेंट

सम्मान समारोह में मौजूद अफसरों और उनके जीवन साथियों का ऑफिसर्स एसोसिएशन (Officers Association) द्वारा पौधा और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। रिटायर्ड अफसरों के सेवाकाल के अविस्मरणीय पलों का संक्षेप में जिक्र किया। उन्होंने ओए के द्वारा किए गए सफल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी लंबित मांगों पर जरूरी पहल करते रहने की अपील की।

Officers Association honored retired officers of BSP for outstanding contribution

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने पीसीबी प्लांट में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया

-इनका हुआ सम्मान

इस सम्मान समारोह में असित साहा CGM इंचार्ज (एम एंड यू), पालीकार्प इक्का जीएम (नंदिनी माइंस), डॉ.प्रतिभा ईस्सर एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), डॉ.संगीता कामरा एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), संजय निखार जीएम (पीबीएस), अशीष कुमार चक्रवर्ती एजीएम (ओएचपी), अशोक कुमार दास सीनियर मैनेजर (ईटीएल), दिनेश कुमार सोनी सीनियर मैनेजर (प्रोजेक्ट्स), बी.लोक राजू असिस्टेंट मैनेजर (एसएमएस 2) और अक्टूबर 2023 में रिटायर्ड हुए फहीम मोहम्मद सीनियर मैनेजर (सीओसीसीडी) को सम्मानित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Monkey Pox को लेकर अलर्ट, एडवाइजरी जारी, पढ़िए जानलेवा वायरस के बारे में

-‘आपके उत्कृष्ट योगदान का सम्मान’

समारोह के आरंभ में स्वागत भाषण में सेफी चेयरमैन और ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर (SEFI Chairman and Officers Association President Narendra Kumar Banchhor) ने रिटायर्ड अफसरों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह समारोह आपके दीर्घ और उत्कृष्ट योगदान का सम्मान हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कहने को इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी, हालात नर्क से बदतर, सांसद जी दीजिए ध्यान…

ओए अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि मेडिकल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और सभी रिटायर्ड अफसरों से अनुरोध किया कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हमें निरंतर देते रहे। BSP ऑफिसर्स एसोसिएशन ने हमेशा ही अफसरों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास किया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट सेल की सभी इकाइयों में निकला आगे, ब्लास्ट फर्नेस में बायोचार इंजेक्शन शुरू

जिसके परिणाम स्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, रिटायरमेंट पर मिलने वाले अवकाश नकदीकरण की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने के लिए सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए धरातली संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Sector News: SAIL के सभी प्लांट, टिस्को, जिंदल, इस्सार, NMDC के एक्सपर्ट का भिलाई में जमावड़ा, बनेगा रोडमैप

सम्मान समारोह में रिटायर्ड अफसरों ने भी विचार रखे। इनमें मुख्य रूप से असित साहा सीजीएम इंचार्ज (एम एंड यू), पालीकार्प इक्का जीएम (नंदिनी माइंस), डॉ.प्रतिभा ईस्सर एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), डॉ.संगीता कामरा एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), संजय निखार जीएम (पीबीएस) आदि ने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया।

ये खबर भी पढ़ें: बिजनेस आइडिया: 80 हजार खर्च, 20 हजार सब्सिडी मिली, मिर्ची ने कराई शुद्ध बचत डेढ़ लाख की

समारोह के अंत में ओए के महासचिव परविंदर सिंह ने रिटायर्ड अफसरों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन, उनके उज्ज्वल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि ओए ने अफसरों की परेशानियों को हमेशा ही गंभीरता से लिया हैं। इसके परिणाम स्वरूप अनेक बड़े मुद्दों पर हम कामयाबी हासिल कर सके है। कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि जितेंद्र मानिकपुरी ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: नेशनल कान्क्लेव फॉर सीपीएसइज में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र

कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, पी.एस.सेन, विजय कुमार देशमुख, ओमन टेटे, डीपीएस बरार, एम.ए.आर.शरीफ, निखिल पेठे, राधाकिशुन, एस.सी.साहू, राजेंद्र मंत्री, जी.एस.कुमार, बी.एस.मान, विवेक गुप्ता तथा एक्स ओए महासचिव जे.बी.पाटिल सहित अनेक अफसर मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: UPS की तरह EPS 95 पेंशन की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-श्रम मंत्री को 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन की चिट्ठी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: FSNL के निजीकरण का विरोध, जुट रहे कई यूनिट के पदाधिकारी
Next: चर्चा करने गए सीटू प्रतिनिधि मंडल को सीजीएम नगर सेवाएं ने कहा आप तो बाजार लेकर आ गए

Related Stories

Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant Protest outside the ADM building over outstanding arrears and worker retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बकाया एरियर और मजदूरों की छंटनी पर एडीएम बिल्डिंग के बाहर हंगामा

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.